[ad_1]
Last Updated:
प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने कहा कि प्लम शरीर में इंसुलिन और ऑक्सीजन के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को काफी राहत मिलती है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्स…और पढ़ें
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मिलने वाला फल प्लम कई औषधीय गुणों से युक्त है
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां न केवल अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, बल्कि यहां मिलने वाले औषधीय गुणों से भरपूर फल और जड़ी-बूटियां भी दुनियाभर में पहचान बना चुके हैं. इन्हीं में से एक है प्लम, एक खट्टा-मीठा फल जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है. बल्कि डायबिटीज समेत कई बीमारियों में बेहद लाभकारी माना जाता है. नैनीताल जिले की रामगढ़ फल पट्टी में मई से जुलाई के बीच उगने वाला यह मौसमी फल स्थानीय भाषा में पुल्लम या प्लम के नाम से जाना जाता है.
नैनीताल स्थित डीएसबी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी बताते हैं कि यह फल यूरोप का नेटिव और अमेरिका में प्रसिद्ध है, लेकिन भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में ही सीमित मात्रा में उगता है. यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
डायबिटीज के लिए वरदान
प्रोफेसर तिवारी के अनुसार, प्लम शरीर में इंसुलिन और ऑक्सीजन के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को काफी राहत मिलती है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं. प्रति 100 ग्राम प्लम में लगभग 46 कैलोरी ऊर्जा, 0.3% फैट और पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो इसे एक आदर्श स्वास्थ्यवर्धक फल बनाता है.
सुबह के समय सेवन करना फायदेमंद
सुबह के समय ताजे प्लम का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल दिन भर ऊर्जा बनाए रखता है बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है. वहीं, शाम के समय ड्राई प्लम खाना शरीर में शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है. प्लम बाजार में कई रूपों में उपलब्ध है जैसे कि चटनी, कैंडी और जैम. ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद हैं. ऐसे समय में जब डायबिटीज एक आम बीमारी बनती जा रही है, उत्तराखंड के पहाड़ों में उगने वाला यह सीमित समय का फल एक प्राकृतिक समाधान बनकर उभर रहा है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
[ad_2]
Source link