Home Life Style पाइल्स रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 2 योग मुद्राएं, जानें करने का सही तरीका

पाइल्स रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 2 योग मुद्राएं, जानें करने का सही तरीका

0
पाइल्स रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 2 योग मुद्राएं, जानें करने का सही तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Yoga Mudras for Piles: खान-पान की गलत आदतों और सुस्त जीवनशैली की वजह से लोग अक्सर बवासीर जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। बवासीर होने पर व्यक्ति के गुदा और मलाशय की नसों में सूजन पैदा हो जाती है, जिससे उसे दर्द, खुजली,शौच करने, बैठने और लेटने में तकलीफ और कभी-कभी खून बहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी बवासीर की समस्या से परेशान हैं तो अपनी रूटिन लाइफ में इन 2 योग मुद्राओं को शामिल करना न भूलें। न्यूट्रिशनिस्ट और योगाचार्य जूही कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी है।   

बवासीर रोगी रोजाना करें इन दो योग मुद्राओं का अभ्यास-

सहज शंख मुद्रा-


सहज शंख मुद्रा का अभ्यास करने से बवासीर रोगियों की पाचन शक्ति अच्छी होने के साथ उन्हें कब्ज और दर्द में भी आराम मिलता है। सहज शंख मुद्रा करने के लिए सबसे पहले पालती मारकर बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक करते हुए अपने अंगूठों को साथ में रखें। अपने दोनों अंगूठों को उंगलियों के ऊपर रखते हुए दबाएं। हाथों की इस मुद्रा को बनाए हुए इसे अपनी नाभि के ऊपर रखें और सांस लेते और छोड़ते रहे हैं। इस मुद्रा का अभ्यास करीब 15 मिनट तक करें।

प्राण मुद्रा-

पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्राण मुद्रा का अभ्यास बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन को दूर करने में मदद मिलती है। प्राण मुद्रा करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठकर अपने दोनों हाथों को दोनों घुटनों पर रखते हुए हथेलियों को ऊपर की तरफ रखें। इसके बाद अपनी कनिष्ठिका और अनामिका उंगली के सिरों को अंगूठे के सिरे से मिलाएं। ऐसा करते हुए आपकी मध्यमा और तर्जनी उंगली एकदम सीधी रहेगी। ऐसा करते हुए गहरी लंबी सांस लें। 

[ad_2]

Source link