[ad_1]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। मोदी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अहमदाबाद पहुंचने के बाद वह अस्पताल गए और वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे। अस्पताल से निकलते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ और वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सामने ‘नमस्ते’ की मुद्रा में हाथ जोड़े। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हीराबेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों से भी बात की। भारतीय जनता पार्टी के सांसद जुगलजी ठाकोर ने कहा कि हीराबेन की हालत स्थिर है और उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबर-
पाकिस्तानी फिल्म की रिलीज को लेकर महाराष्ट्र में बवाल, मनसे ने दी धमकी
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने सिनेमा हॉल मालिकों को महाराष्ट्र में रिलीज होने जा रही पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के प्रदर्शन के खिलाफ चेतावनी दी है। मनसे ने जी स्टूडियोज, मूवीटाइम सिनेमा, अगस्त एंटरटेनमेंट, और तिलक एंटरटेनमेंट सहित विभिन्न सिनेमा प्रतिष्ठानों को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में फिल्म के प्रस्तावित रिलीज को लेकर जोरदार विरोध की बात कही गई है। मनसे ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि पाकिस्तान किस तरह लगातार भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख को राहत, मुंबई की जेल से आए बाहर
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बुधवार शाम करीब 5 बजे मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें जमानत देने के अपने आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल देशमुख नवंबर 2021 से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। देशमुख ने कहा, ‘मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है … हाईकोर्ट ने देखा है कि मुझे एक झूठे मामले में फंसाया गया था।’ अजीत पवार सहित एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने जेल के बाहर उनका स्वागत किया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
’30 साल में नहीं दिखा ऐसा मंजर’, चीन में कोरोना मरीजों से अस्पताल फुल
चीन में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद अस्पताल में जगह नहीं बची है। पूरे चीन में कुछ प्रमुख दवाइयों की कमी हो गई है, जो लोग घर से इलाज करा रहे हैं उनको दवाईयां नहीं मिल पार रही हैं। हालात का अनुमान इसे से लगा सकते हैं कि श्मशानों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति ये हो गई है कि चीन में पिछले 30 सालो में ऐसी तबाही नहीं देखने को मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीनी शहर चेंगदू के बड़े अस्पताल हुआक्स में स्टाफ ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में इतना ज्यादा व्यस्त है कि उनके पास समय नहीं है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, देखिए
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने से तीन टी20 और फिर 10 से 15 जनवरी के बीच इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा को श्रीलंका की टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने बुधवार को भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया। श्रीलंका के खेल और युवा मामलों के मंत्री रोशन रणसिंघे ने टीम के लिए अपनी स्वीकृति दी। भानुका राजपक्षे, नुवान तुषारा केवल टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जबकि जेफरी वांडरसे और नुवानिडू फर्नांडो को वनडे टीम में जगह दी गई है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
‘शीजान खान से मिलने के बाद बदल गई थी तुनिषा, पहनने लगी थी हिजाब’
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तुनिषा के बॉयफ्रेंड शीजान खान से पूछताछ कर रही है, जबकि एक्ट्रेस के मामा पवन शर्मा ने बुधवार को नया दावा किया है। उन्होंने बताया है कि शीजान खान से मिलने के बाद काफी कुछ बदल गया था। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। तुनिषा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा, ”पुलिस ने आज कोर्ट के सामने बताया कि शीजान के कई अन्य लड़कियों के साथ भी रिलेशन थे। पुलिस को मामले की जांच हर एंगल से करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा को लेकर काफी कुछ बदल गया था। उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
[ad_2]
Source link