Home World पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आया भूकंप, मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आया भूकंप, मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत

0
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आया भूकंप, मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत

[ad_1]

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

कराची: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, किसी न किसी देश में धरती लगातार झटके खा रही है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भूकंप के चलते 3 बच्चों की जान चली गई है। साथ ही 5 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर मध्यम स्तरीय थी, अन्यथा और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। आपको बता दें कि तुर्की और सीरिया के बाद ईरान, भारत समेत अन्य कई देशों में भी भूकंप के झटके लग चुके हैं। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भी धरती डोली उठी है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रांत में आए भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 60 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था। ईरान की सीमा से सटे शहर चमन में तीन बच्चों की मौत उस समय हो गई थी, जब भूकंप के कारण उनका मिट्टी से बना मकान ढह गया। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘मृतक बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल हैं।’’ प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के कारण मिट्टी से बने दो मकान ढह गये। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link