Home World पाकिस्तान में इमरान खान के घर को घेरा गया, पुलिस का दावा-‘आतंकियों’ के छिपे होने का इनपुट

पाकिस्तान में इमरान खान के घर को घेरा गया, पुलिस का दावा-‘आतंकियों’ के छिपे होने का इनपुट

0
पाकिस्तान में इमरान खान के घर को घेरा गया, पुलिस का दावा-‘आतंकियों’ के छिपे होने का इनपुट

[ad_1]

इमरान खान- India TV Hindi

Image Source : PTI
इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर स्थित घर को पुलिस ने घेर लिया है। पुलिस का दावा है कि इमरान खान के घर में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला है। जानकारी के मुताबिक लाहौर के जमान पार्क स्थित इमरान खान के घर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस जमा है। पुलिस के मुताबिक उन्हें ऐसा इनपुट मिला है कि इमरान के घर के अंदर 40 आतंकी छिपे हुए हैं।

इस बीच इमरान के घर की पुलिस द्वारा घेराबंदी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में इमरान के समर्थक भी उनके घर के बाहर जमा होने लगे हैं। इमरान के घर के बाहर भारी पुलिस बल और उनके समर्थकों के जमा होने के बाद झड़प की आशंका भी बढ़ गई है। बता दें कि इमरान खान को 9 मई को पाकिस्तान रेंजर्स ने कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अदालत के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा किया गया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link