[ad_1]
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बृहस्पतिवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं।
पाकिस्तान में टेंशन बढ़ी, आतंकियों को सौंपने के लिए इमरान को दी गई डेडलाइन खत्म; अब होगी आर-पार की जंग?
इमरान खान की गिरफ्तारी के चलते पिछले दिनों पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई। अब इमरान सहित उनकी पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ताओं की धड़पकड़ की कोशिश हो रही है। कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे पाकिस्तान में टेंशन बढ़ चुकी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
ममता के भतीजे को HC से झटका, CBI और ईडी करेंगे भर्ती घोटाले में पूछताछ; क्या फिर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नौकरी के बदले रिश्वत मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति दे दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी का बड़ा ऐलान, 55000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी
ब्रिटिश की टेलीकॉम कंपनी बीटी ग्रुप की योजना इस दशक के अंत तक 55,000 नौकरियों की कटौती की है। खर्चों में कमी लाने के लिए कंपनी यह कदम उठाने जा रही है। बीटी में नियमित और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मियों की संयुक्त संख्या 1,30,000 है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
बात की, गले मिला फिर लड़की को मार दी गोली, नोएडा की यूनिवर्सिटी में कत्ल के बाद खुदकुशी
ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को खून-खराबा हो गया। यहां एक स्टूडेंट ने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लड़का अमरोहा का रहने वाला था और लड़की कानपुर की रहने वाली थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
नंबर 18 मैंने नहीं चुना था, लेकिन… विराट कोहली ने सुनाया अनोखा कनेक्शन- देखें Video
टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जर्सी नंबर-18 है। विराट ने बताया कि उन्होंने अपनी जर्सी का यह नंबर चुना नहीं था, लेकिन इस नंबर से उनका हमेशा से खास कनेक्शन रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
[ad_2]
Source link