ऐप पर पढ़ें
भारत में घूमने की ढेरों जगह हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में अगर आप कही घूमने जाना चाहते हैं तो भारत की खूबसूरत झीलों को देखने के लिए जा सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आप यहां जरूर जाएं। लवर के हाथों में हाथ लेकर झील की सुंदरता को निहारने बेहद सुकून भरा होता है। यहां जानिए भारत की कुछ फेमस झीलों के नाम।
पिछोला लेक
बारिश के मौसम में उदयपुर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप पिछोला लेक घूमने के लिए जा सकते हैं। ये झील सिटी पैलेस से दिखाई देती है। आप यहां पर भी बोटिंग कर सकते हैं। करीब 4 किलोमीटर लंबी इस झील को देखने जरूर जाएं।
चंद्रताल लेक
स्पीति वैली घूमने जाएं तो चंद्रताल लेक जरूर जाएं। इसका रंग नीलमणि जैसा है। पार्टनर के साथ इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। शांति के कुछ पल बिताने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं।
डल लेक
कश्मीर घूमने जा रहे हैं तो आपको डल झील का रुख जरूर करना चाहिए। सर्दी हो या फिर गर्मी दोनों मौसम में झील का नजारा शानदार लगता है। यहां पर आप शिकारा और हाउसबोट में बैठ कर झील का नजारा देख सकते हैं। झील में आपको कश्मीरी हैंडीक्राफ्ट्स, फूल, फल और सब्जियां भी मिलेंगी।
पैंगोंग त्सो
पैंगोंग त्सो इंडिया की बेहद अनोखी जगहों में से एक है। पार्टनर के साथ आप इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। इसी जगह पर फिल्म ऑल इज वैल की शुटिंग भी हुई थी।
बारिश में इन जगहों की खूबसूरती में लग जाते हैं चार चांद, मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर