Home World पिता की कैंसर से हुई मौत, इस भ्रम में सालों तक जीती रही बेटी, जब मां ने बताया सच तो खिसकी पैरों तले जमीन!

पिता की कैंसर से हुई मौत, इस भ्रम में सालों तक जीती रही बेटी, जब मां ने बताया सच तो खिसकी पैरों तले जमीन!

0
पिता की कैंसर से हुई मौत, इस भ्रम में सालों तक जीती रही बेटी, जब मां ने बताया सच तो खिसकी पैरों तले जमीन!

[ad_1]

हर बच्चा चाहता है कि वो अपने माता-पिता जैसा दिखे, उनकी जैसी हरकतें करे, उनके रहन-सहन को अपनाए और जिंदगी अपने माता-पिता के साथ गुजारे. पर जिन लोगों के मां-बाप कम उम्र में ही गुजर जाते हैं, उनकी जिंदगी में हमेशा खालीपन बन जाता है. ऐसा ही खालीपन अमेरिका की टिफनी के जीवन में भी था, जिन्हें लगता था कि उनके पिता (Woman real father alive) की मौत कैंसर की वजह से हो गई जब वो सिर्फ 4 साल की थीं. ये बात उनकी मां ने उन्हें जिंदगी भर बताई. पर जब उन्हें पिता के बारे में सच का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्जिया के एटलांटा (Atlanta, Georgia) में रहने वाली टिफनी गार्डनर एक आम लड़की थी जो अपने असल पिता को बहुत मिस किया करती थी. मिस इसलिए क्योंकि उसके पिता की मौत तभी हो गई थी जब वो 4 साल की थी. मां ने बताया था कि पिता को कैंसर था. मां ने दूसरी शादी की और टिफनी अपने सौतेले पिता को भी बहुत प्यार करती थी. पर उसे हमेशा लगता था कि वो अपने असल पिता से कितनी मिलती-जुलती है.

पिता के बारे में चला सच का पता
साल 2018 में, टिफनी के 36वें जन्मदिन से कुछ वक्त पहले उसकी मां ने उसे सच के बारे में बताया. उसकी मां ने खुलासा किया कि जिस व्यक्ति को टिफनी अपना असली पिता मानती आ रही थी, वो जरूर उसकी मां का पहले पति था, पर वो भी टिफनी का पिता नहीं था. टिफनी स्पर्म डोनेशन से हुई थी, यानी उसकी मां ने अंजान व्यक्ति के स्पर्म को लेकर उसे जन्म दिया था. पर महिला के पहले पति ये नहीं चाहते थे कि किसी को भी इसके बारे में पता चले कि टिफनी उनकी बेटी नहीं है. 1982 में टिफनी का जन्म हुआ था. जब टिफनी ने इस बारे में जाना, तो वो मां की मजबूरी को समझ गईं, मगर उन्हें ये भी लगता था कि उन्हें इसके बारे में बचपन में बता देना चाहिए था.

41 साल की हो चुकी हैं टिफनी
टिफनी ने कमर्शियल डीएनए टेस्ट करवाया और उनका मैच एक व्यक्ति से हुआ, जो उनके असल बायलॉजिकल पिता का बेटा था. दोनों का डीएनए मैच हुआ और फिर पता चला कि उसके असली बायोलॉजिकल पिता जिंदा हैं. जैसे-तैसे कर के उसे उस शख्स का पता चला और उसने मिलने की इच्छा जताई. वो व्यक्ति अपने परिवार के दबाव में पहले मिलना नहीं चाहता था, पर फिर उसने संपर्क साधा. पर शख्स के परिवार को ये नहीं पसंद था कि वो टिफनी से मिले, इस कारण उसने सारे संपर्क बंद कर लिए. टिफनी अब 41 साल की हो चुकी हैं और उनके 3 बेटे हैं. उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं. तब से वो इस बात की पैरवी कर रही हैं कि अमेरिका जैसे देश में अब स्पर्म डोनर की पहचान को न छुपाया जाए.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

[ad_2]

Source link