Home National पितृ विसर्जन अमावस्या: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, इन रास्तों से निकलें, पढ़ें कहां रूट डायवर्जन

पितृ विसर्जन अमावस्या: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, इन रास्तों से निकलें, पढ़ें कहां रूट डायवर्जन

0
पितृ विसर्जन अमावस्या: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, इन रास्तों से निकलें, पढ़ें कहां रूट डायवर्जन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। जो शनिवार की शाम तक लागू रहेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर डायवर्जन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं तिगरी मार्ग पर भी ट्रैफिक वन-वे रहेगा। सुरक्षा के अलावा जाम की समस्या से निपटने के लिए जिले के सभी थानों से पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। एडीएम मायाशंकर ने शुक्रवार शाम तिगरीधाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।

पितृ विसर्जन अमावस्या शनिवार को है। इसे सालभर में आने वाली अमावस्याओं में सबसे बड़ा माना जाता है। श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ ही पितृों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान करने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं। पितृ विसर्जन अमावस्या पर हर साल नेशनल हाईवे के अलावा तिगरी मार्ग पर भीषण जाम की समस्या बनती है। इस बार इससे निपटने के लिए पुलिस ने पहले से ही कड़े इंतजाम किए हैं।

नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। छोटे वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन ही हाईवे से होगा। वहीं तिगरी मार्ग पर भी ट्रैफिक वन-वे किया गया है। श्रद्धालु गंगास्नान कर वापस गजरौला की दिशा में नहीं आ सकेंगे। उन्हें तिगरी से कांकाठेर की ओर जाने वाले रास्ते से भेजा जाएगा। 

आज सूर्यग्रहण Ring of Fire, अमावस्या पर सूतक नहीं, गर्भवती महिलाएं क्या करें, ग्रहण प्रभाव, उपाय, सब जानें

इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन

-दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गढ़मुक्तेश्वर टोल से बाया नरौरा, बबराला, बहजोई, चन्दौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे।

-दिल्ली से बिजनौर जाने वाले वाहनों को हापुड़ से होकर मेरठ, मवाना, बिजनौर के लिए भेजा जाएगा।

-मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सम्भल, बहजोई, बबराला, ननौरा व बुंलदशहर होकर जाना पड़ेगा।

-मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को अगवानपुर, धामपुर से बिजनौर बैराज से होकर मेरठ के लिए भेजा जाएगा।

[ad_2]

Source link