Home Sports पीआर श्रीजेश का इंटरनेशनल हॉकी में ‘तिहरा शतक’ पूरा, होम ग्राउंड पर मिला बड़ा सम्मान

पीआर श्रीजेश का इंटरनेशनल हॉकी में ‘तिहरा शतक’ पूरा, होम ग्राउंड पर मिला बड़ा सम्मान

0
पीआर श्रीजेश का इंटरनेशनल हॉकी में ‘तिहरा शतक’ पूरा, होम ग्राउंड पर मिला बड़ा सम्मान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर और पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश के लिए शुक्रवार 11 अगस्त 2023 का दिन बहुत ही यादगार रहा। इस महान खिलाड़ी ने इंटरनेशनल हॉकी में ‘तिहरा शतक’ पूरा हो गया। उन्होंने अपने करियर का 300वां मैच खेला और इस मौके पर वे थोड़े भावुक भी नजर आए। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने उनका स्वागत किया। खास बात ये भी थी कि उनको अपने होम ग्राउंड पर ये मैच खेलने का मौका मिला, क्योंकि इसी शहर में वे रहते हैं। 

वहीं, भारतीय टीम ने भी उनको जीत का तोहफा दिया। जापान के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में भारत ने बड़ी जीत हासिल की। पीआर श्रीजेश के 300वें मैच में भारत ने 5-0 से जापान को हराया। इस मैच में जापान को एक भी गोल नहीं करने देने का श्रेय खुद गोलकीपर पीआर श्रीजेश को जाता है। उन्होंने कई बार अपना अनुभव और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गोल बचाए। 

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को सेमीफाइनल में बुरी तरह रौंदा

पीआर श्रीजेश के करियर की बात करें तो उन्होंने 2020 समर ओलिंपिक गेम्स में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम योगदान दियाथा। वे 2020-21 में एफआईएत प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स से भी नवाजे जा चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान को बेस्ट मेल गोलकीपर के रूप में प्लेयर ऑफ ईयर का अवॉर्ड मिला था। वे 206 से भारत के लिए खेल रहे हैं। उस समय उनकी उम्र 18 साल थी, लेकिन अब करीब 17 साल का अनुभव उनको इंटरनेशनल फील्ड हॉकी का है।

[ad_2]

Source link