Home Education & Jobs पीएचडी दाखिला: CRET 2023 के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन संभव

पीएचडी दाखिला: CRET 2023 के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन संभव

0
पीएचडी दाखिला: CRET 2023 के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन संभव

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CRET 2023 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023 में पीएचडी में दाखिले के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट 2023) के लिए अलगे सप्ताह घोषणा करने की तैयारी है। इविवि प्रशासन इस बार कुल 48 विषयों के सापेक्ष तकरीबन एक हजार से ज्यादा सीटों पर पीएचडी में प्रवेश देगा। पहली बार पांच नए विषयों में शोध शुरू होगा। इसे क्रेट में शामिल कर लिया गया है। नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर भी शोध कराएंगे।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि क्रेट 2023 के लिए सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदन लिए जाएंगे। दिसंबर में लिखित परीक्षा भी कराने की तैयारी है। गौरतलब हो कि पिछले साल क्रेट 2022 में 43 विषयों के सापेक्ष 709 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। 709 सीटों में 316 सीट विश्वविद्यालय के विभिन्न सेंटर व विभागों और संघटक महाविद्यालयों में 393 सीटें के सापेक्ष पीएचडी में दाखिला लिया गया। क्रेट 2023 में तीन यूरोपीय भाषाओं (फ्रेंच, रशियन और जर्मन) में शोध होगा। इसके साथ ही प्रायोगिक खनिज विज्ञान और पेट्रोलॉजी, गांधी अध्ययन के क्षेत्र में भी शोध होगा। 

[ad_2]

Source link