Home National पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मणिपुर के मुद्दे पर हो रही बातचीत

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मणिपुर के मुद्दे पर हो रही बातचीत

0
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मणिपुर के मुद्दे पर हो रही बातचीत

[ad_1]

Narendra Modi, Amit Shah- India TV Hindi

Image Source : FILE
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली: 6 दिन के विदेश दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी को मणिपुर के ताजा हालातों के बारे में जानकारी देने के लिए पीएम आवास पहुंचे हैं। इससे पहले कल रविवार को गृह मंत्री से एन बीरेन सिंह ने मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य के हालात अब काबू में हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।

कल गृह मंत्री से मिले थे राज्य के सीएम 

इस मुलाकात के बाद एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मणिपुर में जमीनी स्तर पर बदलती स्थिति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह की करीबी निगरानी में, राज्य और केंद्र सरकार पिछले सप्ताह में काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में कामयाब हुई है।” सिंह ने कहा कि 13 जून के बाद से हिंसा के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

जेपी नड्डा ने विस्तार से दी जानकारी 

वहीं आज सुबह विदेश दौरे से वापस आये पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर लैंड होते ही पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से सवाल पूछ लिया कि देश में क्या चल रहा है? इस पर जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चल रहे तमाम कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के ताजा राजनीतिक हालातों समेत तमाम विषयों पर पीएम को जानकारियों से अवगत कराया। बता दें कि पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा के बाद दिल्ली वापस लौटे हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link