Home Health पीरियड्स तो छोड़िए… महिलाओं को बांझ भी बना सकती है डायबिटीज! प्रजनन अंगों को होता नुकसान, जानें कैसे रखें मेंटेन

पीरियड्स तो छोड़िए… महिलाओं को बांझ भी बना सकती है डायबिटीज! प्रजनन अंगों को होता नुकसान, जानें कैसे रखें मेंटेन

0
पीरियड्स तो छोड़िए… महिलाओं को बांझ भी बना सकती है डायबिटीज! प्रजनन अंगों को होता नुकसान, जानें कैसे रखें मेंटेन

[ad_1]

Diabetes In Women: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों की वजह बन रही है. डायबिटीज इन बीमारियों में से एक है. यह बीमारी कभी बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन आज इसने कम उम्र के युवाओं को भी नहीं बख्सा है. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो गई तो जीवनभर साथ रहती है. हालांकि, हेल्दी खानपान से शुगर लेवल को मेंटेन जरूर रखा जा सकता है. वैसे तो डायबिटीज की गंभीरता सभी में देखी जाती है, लेकिन महिलाओं में डायबिटीज के नुकसान अधिक बताते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, फीमेल्स में डायबिटीज पीरियड्स में अनियमितता तो छोड़ो उन्हें बांझ तक बना सकती है. यही नहीं, डायबिटीज से महिलाओं को हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, अंधापन, डिप्रेशन तक की प्रॉब्लम हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर महिलाओं के डायबिटीज अधिक घातक क्यों? किन बीमारियों का बढ़ता है जोखिम? महिलाएं कैसे रखें शुगर लेवल मेंटेन? इस बारे में News18 को बता रही हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शशि शुक्ला-

डॉक्टर के मुताबिक, डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑडर है, जो हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण होता है. डायबिटीज महिलाओं के ओवरऑल हेल्थ पर प्रभाव डालती है. इससे पीड़ित होने पर महिलाओं को वेजाइनल डिस्चार्ज, योनि में खुजली, दर्द, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, सेक्स ड्राइव में कमी और बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है. यही नहीं, मासिक चक्र में बदलाव से पीरियड्स लंबे और हेवी भी हो सकते हैं.

डायबिटीज से महिलाओं को होने वाले नुकसान

प्रजनन अंगों को होता नुकसान: डॉक्टर के मुताबिक, डायबिटीज में महिलाओं में वेजाइनल ल्यूब्रिकेशन कम हो जाता है, जिससे उन्हें इंटरकोर्स के दौरान दर्द हो सकता है. टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों ही पीरियड्स की अनियमितताओं और कम प्रजनन दर के लिए जिम्मेदार हैं. दरअसल, डायबिटिक महिलाओं में संक्रमण और फैलोपियन ट्यूब जैसे प्रजनन अंगों को नुकसान होने का खतरा अधिक होता है.

इन बीमारियों का भी जोखिम: एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को भी दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है. इससे हार्ट अटैक का कारण भी बनता है. इसके अलावा, महिलाओं में डायबिटीज से अंधापन, गुर्दे की बीमारी और अवसाद जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं.

ऐसे करें मेंटेन करें ब्लड शुगर लेवल

दीपक कैलाश हॉस्पिटल दिल्ली की डाइटिशियन ऋचा शर्मा के मुताबिक, आपकी हेल्दी डाइट शुगर लेवल को मेंटेन करने में कारगर हो सकती है. इसके लिए फाइबर से भरपूर खाना खाएं. अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां और दाल शामिल करें. जितना संभव हो ऑयली, प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद फूड आइटम्स से बचें. पैक्ड जूस, मिठाई, मिठाई, कोला और सोडा की जगह घर का बना ताजा जूस लेना चाहिए. ध्यान रखें कि वजन एक्सरसाइज और योग को जरूर करें. ऐसा करने से वजन मेंटेन रखने के साथ डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है.

[ad_2]

Source link