Home World पुतिन की आर्मी पर भारी पड़ रहा यूक्रेन! एक रात में मार गिराए 37 क्रूज मिसाइलें और 29 ड्रोन

पुतिन की आर्मी पर भारी पड़ रहा यूक्रेन! एक रात में मार गिराए 37 क्रूज मिसाइलें और 29 ड्रोन

0


ऐप पर पढ़ें

russia ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध हर दिन खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। आर-पार की इस लड़ाई में जहां रूस ने अब यूक्रेन की मदद करने वाले अमेरिका को धमकी देते हुए उसके एक स्टेट अलास्का पर मिसाइल हमले की चेतावनी दी है तो दूसरी ओर यूक्रेन ने सोमवार को दावा किया कि कीव पर रातभर दागे गए रूसी मिसाइलों में यूक्रेन के रक्षा विभाग ने 37 क्रूज मिसाइलों और 29 ड्रोन को मार गिराया। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है रूस के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक साल से अधिक समय बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रूस में व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों का मानना है कि यह युद्ध दशकों तक चल सकता है। इस बीच रूसी सेना यूक्रेन के प्रमुख शहरों को मिसाइल अटैक से लगातार दहला रही है। मॉस्को के आक्रमण के बाद से रूसी सेना ने यूक्रेनी राजधानी कीव पर सबसे घातक हमला किया। रातभर रूसी सेना ने कीव के कई स्थानों पर मिसाइलें दागी। यूक्रेन का दावा है कि रूस के इरादों को यूक्रेन ने कामयाब नहीं होने दिया।

37 क्रूज मिसाइलें और 29 ड्रोन नष्ट

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रात भर में 37 रूसी क्रूज मिसाइलों और 29 ड्रोन को मार गिराया जा चुका है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ वालेरी ज़ालुज़नी ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुल “40 मिसाइल तक” और “लगभग 35 ड्रोन” लॉन्च किए गए थे, जिनमें से 37 और 29 को मार गिराया गया था।

अमेरिकी स्टेट पर मिसाइल अटैक की धमकी

एक तरफ यूक्रेन ने रूसी हमलों के मुंहतोड़ जवाब देने का दावा किया है। दूसरी तरफ रूस के निशाने पर अब अमेरिका है। रूस के राज्य ड्यूमा के डिप्टी एंड्री गुरुल्योव ने सरकारी टीवी पर बात करते हुए अलास्का पर मिसाइल हमले की धमकी दी है। एंड्री गुरुल्योव ने बयान में कहा, “टेक्सास पर हमला करने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास एक रणनीतिक परमाणु बल है जो अमेरिका पर दबाव बनाने में सक्षम है। मैं आपको याद दिला दूं, जलडमरूमध्य के उस पार अलास्का है, जहां हम हमला कर सकते हैं।” रूस का यह दावा तब आया है जब वह अमेरिका पर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगा चुका है।



Source link