Home World पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना

पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना

0
पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना

[ad_1]

पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना- India TV Hindi

Image Source : FILE
पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की संदिग्ध मौत! लग्जरी बंगले को लेकर की थी आलोचना

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक और आलोचक पॉप स्टार दिमि​त्री स्विरगुनोव की रहस्यमयी मौत हो गई है। बताया जाता है कि यह पॉप स्टार दिमि​त्री रूस के राष्ट्रपति पुतिन का आलोचक था और अपने गानों में पुतिन की आलोचना करता था। 34 साल के दिमित्री ने अपने गीत में पुतिन के आलीशान बंगले जिसकी कीमत 1.3 अरब डॉलर है, उसकी भी आलोचना की थी। रूस में संगीत की दुनिया में दिमि​त्री को दीमा नोवा के नाम से भी जाना जाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिमित्री की मौत बर्फीले पानी में डूबने से हुई है। हादसे के वक्त दिमित्री अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे। इनमें तीन लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि दिमित्री के भाई रोमा की तलाश अभी की जा रही है। रूसी समाचार वेबसाइट पीपल टॉक के अनुसार, दीमा नोवा की मौत यारोस्लाव क्षेत्र में रूस की वोल्गा नदी पार करते समय बर्फीले पानी में गिरने से हुई है। दिमित्री की मौत की जानकारी पॉपुलर रूसी बैंड ‘क्रीम सोडा’ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। दीमा ने ही इस रूसी बैंड की शुरुआत की थी।

पुतिन के कई आलोचकों की हो चुकी है संदिग्ध मौत

दीमा नोवा की मौत इसलिए सवालोंं के घेरे में है। क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के किसी आलोचक की मौत हुई हो। इससे पहले भी पुतिन के कई आलोचकों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर 2022 में ओडिशा के एक होटल में रूसी नेता और कारोबारी पावेल एंटोव की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। इससे ठीक एक दिन पहले एंटोव के सहयोगी और दोस्त बिडेनो उसी होटल के पहली मंजिल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे। पॉवेल ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की आलोचना की थी।

हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। इसके अलावा तेल कंपनी लुकोइल के निदेशक मंडल के अध्यक्ष राविल मैगनॉव की मौत मॉस्को के एक अस्पताल की खिड़की से गिरकर हो गई थी. राविल भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचक थे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link