Home World पुतिन के लिए ICC का गिरफ्तारी वारंट कितना असरदार? बाइडन ने किया कार्रवाई का स्वागत

पुतिन के लिए ICC का गिरफ्तारी वारंट कितना असरदार? बाइडन ने किया कार्रवाई का स्वागत

0
पुतिन के लिए ICC का गिरफ्तारी वारंट कितना असरदार? बाइडन ने किया कार्रवाई का स्वागत

[ad_1]

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने का स्वागत किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया है। ये दावे 2022 में मास्को के आक्रमण के बाद से यूक्रेन से रूस में बच्चों के अवैध निर्वासन पर केंद्रित हैं। मॉस्को ने आरोपों से इनकार किया है और वारंट को ‘अपमानजनक’ बताया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की बहुत कम संभावना है कि इस कदम से बहुत कुछ हासिल होगा, क्योंकि आईसीसी के पास किसी देश की सरकार के सहयोग के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोई शक्ति नहीं है। रूस आईसीसी का सदस्य देश नहीं है, मतलब अदालत का वहां कोई अधिकार नहीं है। पुतिन तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

पुतिन पर क्या बोला ICC?

आईसीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन से बच्चों के अपहरण में कथित संलिप्तता के कारण युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि पुतिन ‘बच्चों के अवैध निर्वासन और यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में बच्चों को अवैध रूप से ले जाने संबंधी युद्ध अपराधों के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हैं।’

अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर निर्भर तामील

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में बाल अधिकार मामलों की आयुक्त मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा के खिलाफ भी ऐसे ही आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत के अध्यक्ष पियोटर हॉफमांस्की ने एक वीडियो बयान में कहा कि आईसीसी के न्यायाधीशों ने वारंट जारी किए हैं, लेकिन उन्हें तामील करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर निर्भर करेगा।

[ad_2]

Source link