Home National पुतिन को क्या पड़ रहा भारी, कैसे देखें 26 जनवरी की परेड? पढ़िए आज शाम की टॉप-5 न्यूज

पुतिन को क्या पड़ रहा भारी, कैसे देखें 26 जनवरी की परेड? पढ़िए आज शाम की टॉप-5 न्यूज

0
पुतिन को क्या पड़ रहा भारी, कैसे देखें 26 जनवरी की परेड? पढ़िए आज शाम की टॉप-5 न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अगले महीने एक साल पूरे हो जाएंगे। शुरुआत में जिस यूक्रेन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी हल्के में ले रहे थे, उसी ने बीते कई महीनों के युद्ध में रूस को नाको चने चबवा दिए। रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह के टिकटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…

यूक्रेन को हल्के में लेना पुतिन को पड़ा भारी, अब ‘शेफ’ देगा बड़ी चोट!

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अगले महीने एक साल पूरे हो जाएंगे। शुरुआत में जिस यूक्रेन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी हल्के में ले रहे थे, उसी ने बीते कई महीनों के युद्ध में रूस को नाको चने चबवा दिए। लगभग सालभर तक युद्ध के खिंचने की वजह से रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भी आलोचना होने लगी है। अब रूस में एक नेता का तेजी से उभार हो रहा और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वह पुतिन की जगह ले सकता है। यह नेता कोई और नहीं, बल्कि पुतिन के ‘शेफ’ कहे जाने वाले येवगेनी प्रिगोज़िन हैं।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

2 महीने में फुस्स हो गई आजाद की हवा? कांग्रेस में लौटे DAP के 17 नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) के 17 पूर्व नेता शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद भी शामिल हैं। इन नेताओं की यह कांग्रेस में वापसी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू कश्मीर में दाखिल होने से पहले हमारे कई नेता घर वापस आ रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आने वाले दिनों में डीएपी के कई और नेता कांग्रेस में वापसी करेंगे।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मैंने 25 तालिबान आतंकी मारे थे…प्रिंस हैरी के खुलासे से मचा हड़कंप

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी का संस्मरण वैसे तो 10 जनवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन इसके कुछ अंश पहले ही लीक हो चुके हैं। अब इन लीक हुए अंशों से जो कहानियां सामने आई हैं, उसने ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है। अपने संस्मरण में प्रिंस हैरी ने अफगानिस्तान में बतौर सैनिक अपनी तैनाती के दिनों को याद किया है। इसमें प्रिंस हैरी ने जिक्र किया है कि उन्होंने 25 तालिबानियों को मार गिराया था। उनके इस खुलासे पर प्रिंस हैरी ब्रिटेन में ही घिर गए हैं। 

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

26 जनवरी की देखनी है परेड? ई-पोर्टल लॉन्च, ऑनलाइन यहां बुक करें टिकट

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह के टिकटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। ‘आमंत्रण’ नाम के इस पोर्टल के जरिए देश के दो सबसे बड़े समारोहों के पास हासिल किए जा सकते हैं। मंत्रालय का कहना है कि पोर्टल को यूजर्स की सुविधा के हिसाब से बनाया गया है। यह कदम पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही साथ सरकार और आम जनता के बीच की खाई को भी पाटने का काम करेगा। ‘आमंत्रण’ पोर्टल की शुरुआत सरकार की ई-गवर्नेंस पहल के हिस्से के रूप में की गई है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं, कक्षा आठ की छात्रा को दिल दे बैठा टीचर

शिष्य और गुरु का रिश्ता बहुत ही अटूट होता है। लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों के चलते इसे शर्मसार करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही मामला यूपी के कन्नौज से सामने आया है। यहां एक जूनियर स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से पास में स्थित प्राइमरी स्कूल का शिक्षक दिल लगा बैठा। बाकायदा उसने छात्रा को लव लेटर लिखकर अपनी भावनाओं का इजहार किया है। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। पिता ने सदर कोतवाली पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

[ad_2]

Source link