[ad_1]
हाइलाइट्स
मिथुन राशि के जातक आप चुनौतियों से सहजता से निपट सकेंगे.
बेहतर रिश्ते के लिए कर्क राशि के जातक भावनाओं की कद्र करें.
3 February 2024 Horoscope: भागदौड़ की जिंदगी तनाव से सभी परेशान हैं. अपने भविष्य को लेकर चिंता, परिवार की परवाह, सेहत को लेकर बेवहज का तनाव या ऑफिस की उथल-पुथल. दैनिक जटिलताओं में हम खुद को फंसा महसूस करते हैं. ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत राशिफलों और उनके बताए मार्ग दर्शन के साथ करें तो ये तनाव और एंजायटी की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ऐसी ही कुछ पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर बातें यहां ज्योतिषीय संकेतों द्वारा दिया जा रहा है, जो मुश्किल हालातों का सामना करने में आपकी मदद कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातको को कैसा रहेगा आज यानी 3 फरवरी का दिन. जानते हैं पूजा चंद्रा से.
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल):
व्यक्तिगत संबंधों में गहराई आएगी. प्रियजनों की सराहना के लिए समय निकालें. आज आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को मजे से निपट लेंगे. धन लाभ की संभावना है. दूसरों की आलोचना करने से बचें. लकी अंक 25 है नीला रंग आपके लिए सौभाग्य ला सकता है. लैपिस लजूली क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई):
रिश्तों को मजबूत करना है तो अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस करना सीखें. आपकी ईमानदारी प्रियजनों को करीब लाएगी. अपने कुलीग्स या सीनियर के साथ धैर्य से काम लें. आपसी सहयोग और टीम वर्क से सफलता मिलेगी. संबंधों को मजबूत बनाने के लिए गेट टुगेदर पार्टी अरेंज करें. इनवेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें. लकी अंक 17 और लकी रंग कांस्य है. हॉवलाइट जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
मिथुन (21 मई – 20 जून):
अपने प्रियजनों की बात ध्यान से सुनें. जिससे आप चुनौतियों से सहजता से निपट सकेंगे. अपने पोर्टफोलियो को इंप्रूव करने का समय आ गया है. लोगों से मिलें और नेटवर्किंग बढ़ांए. दोस्तों के प्रति ईमानदार रहें. स्ट्रेस दूर करने के उपाय अपनांए. आज आपका लकी अंक 33 और रंग नारंगी है. हेमेटाइट जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
कर्क (21 जून – 22 जुलाई):
बेहतर रिश्ते के लिए जरूरी है कि आप दिल की सुनें और भावनाओं की कद्र करें. अपनी छठी इंद्रिय पर भरोसा रखें. सहकर्मियों की मदद करें जिससे मैनेजमेंट में परेशानी ना हो. अधिक खर्च से बचें, पुराने मित्रों से संपर्क करें. जल्दबाजी में बड़े निर्णय लेने से बचें. आपके लिए शुभ अंक 30 और रंग पीला है. क्रिस्टल जैसा सन स्टोन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त):
अपने लाइफ पार्टनर को स्पेशल महसूस कराएं. आपका लीडिंग पावर बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों को स्वीकार करें. दोस्तों की उपलब्धियों का जश्न मनाएं और उन्हें अपना सपोर्ट दें. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. 12 अंक आपके लिए भाग्यशाली है और नियॉन हरा लकी कलर है. नीलम जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर):
बेहतर रिश्ते के लिए उनकी बातों को ध्यान से सुने, अपनी ज़रूरतें बताएं और उन्हें स्पेशल महसूस कराएं. कहीं धन निवेश करना हो तो पहले अच्छी तरह शोध कर लें. हेल्थ का ध्यान रखें. आज आपका लकी अंक 24 और रंग मस्टर्ड है. गार्नेट जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर):
रोमांटिक रिश्तों में संतुलन बनाने की जरूरत है. दफ्तर में सोच समझकर काम करें. संबंधों को मजबूत करने के लिए सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करें. सावधानी पूर्वक निवेश करें. सेहत का ख्याल रखें, सरल जीवनशैली बनाए रखें. आज आपके लिए अंक 99 भाग्यशाली है और लकी रंग गहरा लाल है. टाइगर आई जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
यह भी पढ़ें – हर दुख से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरह करें नवग्रह शांति का एक उपाय, जीवन में जल्द दिखेंगे बदलाव
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर):
अपने प्रियजनों के साथ इमोशनल बॉन्डिंग बनाएं. खुद पर भरोसा रखें और हर तरह की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखें. महंगी खरीदारी से बचें. वफादारी और विश्वास से दोस्ती को मजबूत बनाएं. ऐसी गतिविधियों में जिससे तनाव कम हो. आज आपके लिए 21 अंक भाग्यशाली है और रंग भूरा लकी है. पुखराज जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर):
रिश्ते में रोमांच लाने की जरूरत है, इसके लिए आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं और कुछ अच्छे मोमेंट बनाएं. आपकी पॉजीटिव सोच आपको सफल बनने में मदद कर सकती है. दोस्तों का सहयोग करें और अच्छा रिश्ता बनाए रखने में मदद करें. आज आपके लिए लकी अंक 42 और लकी रंग ग्रे है. स्मोकी क्वार्ट्ज़ जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी):
अपने रिश्तों में वफादारी दिखाने का समय आ गया है. प्रियजनों के साथ अच्छा वक्त गुजारें और उनकी मदद करें. अनुशासित रहें और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें. कड़ी मेहनत करने से सफलता हाथ लगेगी. निवेश के प्रति सतर्क रहें. लकी अंक 11 और लकी कलर लैवेंडर है. क्रिस्टल जैसा सफेद ओपल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी):
लोगों की सोच का सम्मान करें और दायरे से बाहर निकलकर दुनिया देखें. नए विचार आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे. दोस्तों की कद्र करें और धन आदि का ध्यान रखें. मेंटल हेल्थ के लिए तरह तरह की एक्टिविटी में हिस्सा लें. आपका लकी अंक 88 है और लकी रंग बैंगनी है. कारेलियन जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
यह भी पढ़ें – पिता-पुत्र की हो रही युति, सूर्य और शनि 6 राशियों को करेंगे मालामाल, जाग उठेगा सोया भाग्य
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च):
करुणा और सहानुभूति के साथ अपने इमोशनल बॉन्डिंग को बढ़ाएं. धन की बचत करें, जिससे भविष्य में परेशानी ना हो. अच्छे दोस्त बनने का प्रयास करें. सेल्फकेयर की जरूरत है. आपका लकी अंक 12 और लकी रंग लाल है. पन्ना जैसा क्रिस्टल आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : February 2, 2024, 20:01 IST
[ad_2]
Source link