[ad_1]
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 263 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में (Money Laundering Case) एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट कृति वर्मा से पूछताछ की है. उसका प्रेमी भूषण पाटिल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी है. इसी तरह के एक अन्य मामले में ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से पूछताछ की थी. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, कृति वर्मा एक्ट्रेस बनने से पहले टैक्स ऑफिसर थीं और उन पर गैर कानूनी तरीके से धन प्राप्त करने का आरोप है. इस संबंध में कई बार पूछताछ हो चुकी है और उन पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है.
कृति वर्मा पर उस प्रॉपर्टी को बेचकर धन कमाने का आरोप लगा है. यह प्रॉपर्टी उन्होंने गैर कानूनी तरीके से धन प्राप्त कर खरीदी थी. अफसरों ने बताया कि बीते साल सीबीआई ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी और कारोबारी भूषण अनंत समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से टैक्स रिफंड जारी करने के मामले में केस दर्ज किया था.
उनपर अब ये आरोप लगा है कि उन्होंने लॉग इन क्रेडेंशियल का गलत इस्तेमालकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. पैसों को बाद में भूषण अनंत पाटिल और अन्य लोगों से जुड़े कई खातों में ट्रांसफर कर दिया.
इसके बाद ईडी ने जांच शुरू की है. ईडी ने बीते महीने महाराष्ट्र और कर्नाटक में 69 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी. इसका संबंध भूषण पाटिल, कृति वर्मा समेत अन्य से है.
CBI की एफआईआर के बाद ED ने जांच शुरू की
इससे पहले, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI ) ने आयकर विभाग के एक वरिष्ठ कर सहायक, तानाजी मंडल अधिकारी और पाटिल सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से टैक्स रिफंड जारी करने का मामला दर्ज किया था. जिसके बाद, ईडी ने प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की जांच शुरू की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CBI, ED, Money Laundering Case
FIRST PUBLISHED : February 09, 2023, 20:45 IST
[ad_2]
Source link