[ad_1]
हाइलाइट्स
ज्वार सबसे अधिक प्रोड्यूज्ड अनाजों जौ, चावल, गेहूं और मक्का के बाद पांचवें स्थान पर आता है.
हार्ट हेल्थ और पेट के लिए इस अनाज को बेहतरीन माना गया है.
जो लोग ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए भी इसे अच्छा माना गया है.
Benefits of Sorghum. ज्वार वर्ल्ड फूड मार्किट में ज्यादा लोकप्रिय अनाज नहीं है. यह सबसे अधिक प्रोड्यूज्ड अनाजों जौ, चावल, गेहूं और मक्का के बाद पांचवें स्थान पर आता है. लेकिन, कुछ खास डाइट्स में यह अनाज बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके अन्य कई नामों से भी जाना जाता है जैसे ग्रेट मिलेट, इंडियन मिलेट आदि. इसका इस्तेमाल एनिमल फीड के रूप में भी किया जाता है. इसकी यूनिक विशेषताओं के कारण यह अधिक प्रचलित है जैसे जो लोग सीलिएक डिजीज से पीड़ित हैं, वो ज्वार का एक ग्लूटेन फ्री अनाज के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इसके कई अन्य फायदे भी हैं जैसे हार्ट की हेल्थ को सुधारने के लिए इसे लाभदायक माना गया है. जानिए पेट और हार्ट डिजीज के लिए ज्वार को क्यों माना जाता है फायदेमंद?
पेट और हार्ट डिजीज के लिए ज्वार को क्यों माना जाता है वरदान?
हेल्थलाइन के अनुसार ज्वार न्यूट्रिएंट्स से भरपूर अनाज है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं. ज्वार डाइटरी फाइबर के लिए बेहतरीन फूड है. एक कप ज्वार में 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है. इसका अर्थ है कि इसके सेवन से डाइजेस्टिव ट्रेक्ट फूड को स्मूदली मूव करने, क्रेम्पिंग, ब्लोटिंग, कब्ज, पेट दर्द, गैस और डायरिया से बचाव में मदद मिलती है.
यही नहीं, रोजाना इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने भी सहायता मिलती है, जिससे हार्ट हेल्थ सही रहती है और कई कंडीशंस जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि से भी बचाव होता है.
ज्वार के अन्य फायदे
ज्वार का सेवन करने के अन्य कई फायदे भी हैं जैसे:
– ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
– वजन को करे कम
– एनर्जी लेवल को सुधारे
– ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करे
– बोन हेल्थ को इम्प्रूव करे
– ज्वार एक वर्सटाइल ग्रेन है. इसके अधिकतर न्यूट्रिशंस को पाने के लिए इसे होल ग्रेन के रूप में खाना बेहतर रहता है. इसे चावलों की तरह पकाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ग्रीन टी और नींबू को एकसाथ मिलाकर पीने से मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 12, 2022, 11:30 IST
[ad_2]
Source link