[ad_1]
हाइलाइट्स
साबुत अनाज ऑवरऑल हेल्थ के लिए बेहतरीन डाइट है. इसमें सॉल्यूबल डाइट्री फाइबर ज्यादा होता है
आंत के बैक्टीरिया के लिए प्लांट बेस्ड डाइट बहुत ही फायदेमंद होती है.
How to Improve Gut Bacteria and Digestion: इंसान का आधार भोजन पर टिका है. जब हम भोजन करते हैं तो आंत में इसका अवशोषण होता है और इससे शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है. इस भोजन को पचाने में हमारी आंत में अरबों बैक्टीरिया होते हैं. ये बैक्टीरिया हमारे लिए दोस्त का काम करते हैं. इसलिए इसे गुड बैक्टीरिया या गट बैक्टीरिया कहते हैं. शरीर में पाचन सही से हो और पोषक तत्वों की प्राप्ति सही से हो, इसके लिए गुड बैक्टीरिया का अच्छी खासी संख्या में होना जरूरी है. माना जाता है कि आंत में 40 ट्रिलियन बैक्टीरिया होते हैं. कुछ फूड ऐसे हैं जिनसे आंत के इन बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है. इससे पाचन संबंधी कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती है. इसलिए ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जो इन बैक्टीरिया की संख्या को घटने न दें.
एक्सपर्ट के मुताबिक आंत में गट माइक्रोब्स की संख्या को बरकरार रखने के लिए कई तरह के फूड का सेवन बेहतर रहता है. आंत में हर तरह के बैक्टीरिया का होना जरूरी है. दुर्भाग्य से वेस्टर्न डाइट इन बैक्टीरिया के लिए अच्छी नहीं होती है. एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शहरों की डाइट में वैरायटी नहीं होती है. यह आमतौर पर 12 प्लांट और 5 नॉन-वेज जीवों से बनती है. लेकिन गांवों में डाइट की वैरायटी बहुत ज्यादा होती है. इसलिए गांवों की डाइट हमारी आंत के लिए बहुत फायदेमंद है. आइए जानते हैं कि ये कौन सी डाइट है.
इसे भी पढ़ें-पेट में मच रहा है गैस का बवंडर, गैस्ट्रो डॉक्टर श्रीहरि से जान लीजिए भगाने के अचूक उपाय, जिंदगी भर आएगा काम
आंत के लिए बेहतरीन 5 डाइट
1. साबुत अनाज-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक साबुत अनाज ऑवरऑल हेल्थ के लिए बेहतरीन डाइट है. इसमें सॉल्यूबल डाइट्री फाइबर ज्यादा होता है जो आंत की बैक्टीरिया के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे बैक्टीरिया की वृद्धि होती है. साबुत अनाज का मतलब है कि ज्वार, बाजरा, चना, मूंग आदि. इन्हें पानी में भिगाकर अंकुरित कर सेवन करने से बहुत फायदा होता है.
2. फूलगोभी-फूलगोभी में फाइबर के अलावा कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंत की बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार है. फूलगोभी में कैंसररोधी तत्व भी पाए जाते हैं.
3. सेब-एक अध्ययन के मुताबिक सेब के साथ-साथ ब्लूबेरी, बादाम और पिश्ता बायोफिडोबैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बायोफिडोबैक्टीरिया इंसान के लिए बहुत ही फायदेमंद बैक्टीरिया है जो आंत में सूजन को होने नहीं देता जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है.
4. फर्मेंटेड फूड-फर्मेटेंड फूड का मतलब है छाछ, बटर,दही, किमची, आदि को प्रोबायोटिक कहते हैं. इन चीजों में पहले से ही गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आंत में जाकर लाभदायक बैक्टीरिया की संख्या में इजाफा करते हैं. इनमें लैक्टोबेसिल नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है जो इंसान के लिए बहुत ही फायदेमंद है.
5.प्लांट बेस्ड डाइट-आंत के बैक्टीरिया के लिए प्लांट बेस्ड डाइट बहुत ही फायदेमंद होती है. ये आंत में कई तरह के बैक्टीरिया के ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि प्लांट बेस्ड डाइट से गट माइक्रोब्स हेल्दी होता है. प्लांट बेस्ड डाइट में साबुत अनाज, दालें, मटर, फल, ड्राई फ्रूट आदि आते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 15, 2023, 06:30 IST
[ad_2]
Source link