
ऐप पर पढ़ें
पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से निपटने के लिए आप शहद के साथ हींग को खा सकते हैं। हींग और शहद दोनों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शहद पेट में गर्मी को शांत कर सकता है वहीं हींग एक एंटासिड के रूप में काम करता है। वजन घटाने के लिए इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा हींग मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर सकता है। यहां जानिए पेट की समस्या और फैट लॉस के लिए इसे कैसे खाएं।
शहद मिलाकर पानी पीने से मिलते हैं कई गजब के फायदे, दिन स्टार्ट करने के लिए ये है बेस्ट ड्रिंक
पिघलेगा फैट- वजन कम करने के लिए लोग शहद से बनी डिटॉक्स ड्रिंक पीते हैं। फटाफट फैट बर्न करने के लिए शहद के साथ हींग मिला सकते हैं। ये पेट में मौजूद फैट को बर्न करने में मदद करेगा। इसके लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद और हींग मिलाकर पिएं।
एसिडिटी- तला-भुना या कुछ गलत खाने से पेट में गैस बनने लगती है। इससे निपटने के लिए कुछ लोग तुरंत दवा खाते हैं या फिर सोड़ा पीते हैं। इन तरीकों को अपनाकर उस समय तो राहत मिल जाती हैं, लेकिन पेट में फिर से गैस बनने लगती है। इस समस्या से तुरंत निपटने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट हींग और शहद मिलाकर खाएं।
पेट फूलना- पेट खराब होने के कारण कई बार लोगों को पेट फूलने की समस्या होने लगती है। शहद और हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लोटिंग जैसी समस्या को पैदा नहीं होने देते हैं। सुबह एक चम्मच शहद में एक चुटकी हींग मिलाकर खाएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में आप पेट की सेहत को दुरुस्त कर पाएंगे।
क्या है इसे खाने का सही समय
अगर आप सुबह खाली पेट हींग और शहद का खाते हैं तो पेट से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
कफ से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं शहद-लौंग का ये नुस्खा
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।