Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeSportsपैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने एशियन गेम्स 2023 में जीता गोल्ड मेडल,...

पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने एशियन गेम्स 2023 में जीता गोल्ड मेडल, अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा


ऐप पर पढ़ें

गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने बुधवार को चीन के हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 70.83 मीटर के अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने इस साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था।

         

एक अन्य भारतीय पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला। सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक की पुरुष भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में 68.55 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था जो तत्कालिन विश्व रिकॉर्ड था। मौजूदा हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों लें यह भारत का 10वां स्वर्ण पदक है जबकि उसके कुल पदक की संख्या 36 हो गई है।

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था और रिकॉर्ड 100 पदक हासिल किए थे। पैरा एशियन गेम्स में भी काफी संख्या में पदक आते हुए दिख रहे हैं। अब तक भारत 34 पदक अपने नाम कर चुका है, जिनमें 9 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत के दर्जनों खिलाड़ी आज भी मैदान में हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments