Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleपैर के नाखूनों में लग गया है फंगस तो इन घरेलू नुस्खों...

पैर के नाखूनों में लग गया है फंगस तो इन घरेलू नुस्खों की मदद कर सकते हैं ठीक


ऐप पर पढ़ें

How To Cure Toenail Fungus At Home: पैरों के नाखूनों में फंगस लग जाना काफी कॉमन है। ज्यादातर इसे ब्यूटी प्रॉब्लम से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन ये एक तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या है। जिसे अनदेखा करने पर काफी सारा दर्द और तकलीफ झेलनी पड़ती है। अगर पैर या हाथ के नाखूनों का रंग बदरंग होने लगता है और उसके किनारे फूले हुए और मोटे से दिखते हैं। जो जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज कर लिया जाए। क्योंकि फंगस बढ़ने पर इसे डॉक्टर के पास जाकर ही सही किया जा सकता है। अक्सर फंगस लगने से पहले नाखूनों का रंग बदल कर भूरा, पीला या सफेद सा दिखने लगता है।

पैर के नाखूनों में फंगस

अक्सर ये समस्या पैर के अंगूठे में होती है। जिसे ऑनिकोमाइकोसिस कहते हैं। आम भाषा में इसे टोनेल फंगस भी कहते हैं। फंगस के शुरुआती स्टेज में नाखून के कोने सफेद या पीले रंग का जगह बन जाता है। वहीं धीरे-धीरे नाखून के किनारे स्किन के अंदर धंसने लगते हैं और फिर इसे फीका, मोटा कर देते हैं। जिससे नाखून खराब दिखने लगते हैं और इसमे बहुत दर्द होता है। नाखूनों मे फंगस लगना शुरू होते ही घरेलू नुस्खों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है। 

नाखूनों में लगे फंगस दूर करने का घरेलू नुस्खा

लहसुन का करें इस्तेंमाल

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए अक्सर लहसुन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। जो नाखूनों पर लगे फंगस को हटाने में मदद करते हैं। रोजाना फंगस लगे पैर के नाखूनों पर लहसुन लगाने से फायदा होता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना आधे घंटे तक लहसुन को काटकर फंगस वाले नाखूनों पर लगाएं। 

लिस्ट्रीन माउथवाश

माउथवाश का इस्तेमाल मुंह के जर्म्स और बैक्टीरिया को मारने के लिए किया जाता है। लिस्ट्रीन माउथवाश में मेंथॉल, यूकेलिप्टस और थाईमोल होते हैं। जो एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण लिए होते हैं। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पैर को रोजाना लिस्ट्रीन माउथवाश में डुबोने से फंगस से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। 

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में फंगस वाले अंगूठे को डुबोने से फायदा पहुंचता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में दो कप गुनगुना पानी मिलाएं और इसमे करीब 20 मिनट तक पैर के अंगूठे को भिगोकर रखें। ऐसा करने से फंगस से राहत मिलती है। 

टी ट्री ऑयल

टी ट्री एसेंशियल ऑयल कई सारी ब्यूटी से रिलेटेड प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। फंगस लगे नाखूनों को टी ट्री ऑयल में डुबे कॉटन पैड की मदद से पेंट करें। रोजाना दो बार ऐसा करने से फंगस से छुटकारा मिलता है। 

हालांकि नाखूनों में होने वाला फंगस अगर डायबिटीज या किसी दूसरी बीमारी की वजह से हुआ है तो इसमे घरेलू उपचार की जगह पर डॉक्टर का इलाज लेना बेहतर है। 

डिस्क्लैमर: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के उपचार से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments