Home Health पोलन एलर्जी क्या है और यह कैसे हमारे शरीर में असर डालती है? जानें इससे बचने के तरीके

पोलन एलर्जी क्या है और यह कैसे हमारे शरीर में असर डालती है? जानें इससे बचने के तरीके

0
पोलन एलर्जी क्या है और यह कैसे हमारे शरीर में असर डालती है? जानें इससे बचने के तरीके

[ad_1]

हाइलाइट्स

पोलन वो सब्सटांस है जो पेड़ों, घास आदि के फूलों में होता है.
इसके लक्षण सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं.
इस एलर्जी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है, पोलन के संपर्क में आने से बचें.

Pollen allergy:  पोलन एक पाउडर या दानेदार सब्सटांस होता है जो पेड़ों, घास आदि के फूलों में होता है. पोलन इंसेक्ट्स या हवा द्वारा स्प्रेड किया जा सकता है. कई लोगों को इसके कारण कई समस्याएं होती हैं जैसे हे फीवर या अस्थमा. इस एलर्जी को नजरअंदाज करना मुश्किल है क्योंकि यह हवा में होते हैं और हम अपनी सांस द्वारा इन्हें शरीर के अंदर ले जा सकते हैं. लेकिन, कुछ सावधानियों को बरत कर इसके कारण होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है.

पोलन के प्रति शरीर के रिएक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए दवाईयों, इंजेक्शन या अन्य ट्रीटमेंट्स की सलाह भी दी जा सकती है. आइए जानें इस एलर्जी के बारे में और अधिक.

पोलन एलर्जी के लक्षण क्या हैं?
हेल्थलाइन के अनुसार पोलन एलर्जी के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:
-नेजल कंजेशन
-साइनस प्रेशर
-नाक का बहना
-आंखों में बहना या खुजली
-गले में खराश
-खांसी
-आंखों के नीचे सूजन और नीली स्किन
-टेस्ट या स्मेल की सेंस का कम होना
-अस्थमैटिक रिएक्शन का बढ़ना
इस एलर्जी के कारणों के बारे में सही जानकारी नहीं है. यह तब होती है जब हमारा इम्यून सिस्टम पोलन को गलती से डेंजरस सब्सटांस मान लेता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें जेनेटिक्स की भी मुख्य भूमिका रहती है.

ये भी पढ़ें: Stroke And Diabetes: डायबिटीज के रोगियों को स्ट्रोक का रहता है ज्यादा खतरा, जानें इसका कारण

पोलन एलर्जी से कैसे बचें?
पोलन एलर्जी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है एलर्जेंस से बचना. हालांकि, इनसे बचाव थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसके लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं:
-सर्दी या जिस दिन हवा चल रही हो, घर के अंदर रहें.
-इस समय गार्डन आदि में जाने से बचें.
-जब पोलन अधिक हों तो डस्ट मास्क का इस्तेमाल करें.
-जब पोलन अधिक हो तो दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें.
-पोलन एक्सपोजर को कम करने के लिए बाहर से घर जाते ही अपने कपडे बदलें और नहाएं.
-हफ्ते में एक बाद बेडिंग को गर्म पानी में धोएं

ये भी पढ़ें: क्या है Constipation Awareness Month, जानें इसे मनाने के पीछे का कारण

Tags: Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link