Home Health प्रचंड गर्मी और प्रचंड रोग से कैसे बचें, बाबा रामदेव ने बताया गजब का नुस्खा, टेस्टी भी और हेल्दी भी

प्रचंड गर्मी और प्रचंड रोग से कैसे बचें, बाबा रामदेव ने बताया गजब का नुस्खा, टेस्टी भी और हेल्दी भी

0
प्रचंड गर्मी और प्रचंड रोग से कैसे बचें, बाबा रामदेव ने बताया गजब का नुस्खा, टेस्टी भी और हेल्दी भी

[ad_1]

Last Updated:

Heat Wave Safety Tips: गर्मी अब सातवें आसमान पर पहुंच गई है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बाबा रामदेव ने गजब का नुस्खा बताया है.

प्रचंड गर्मी और प्रचंड रोग से कैसे बचें, बाबा रामदेव ने बताया गजब का नुस्खा

प्रचंड गर्मी व प्रचंड रोगों से कैसे पाएं मुक्ति

हाइलाइट्स

  • गर्मी में शरीर में सबसे ज्यादा पानी की कमी हो जाती है.
  • शरीर में पानी की कमी से चक्कर और अचानक बेहोशी भी आ जाती है.
  • बाबा रामदेव ने शरीर को अंदर से शीतल बनाने के लिए तरीके बताए हैं.

Heat Wave Safety Tips: योग ऋषि स्वामी रामदेव पूरी दुनिया को निरोग शरीर के लिए गुर बताते हैं. उनका योगाअभ्यास पूरी दुनिया के लिए अमृत समान गुणी है. वे हर सुबह योग अभ्यास को करके पूरे देश को इसे करने की सलाह देते हैं. चाहे जो भी हो लेकिन वे कमाल के गुरु है. फ्री में लाखों लोग उनके योगाभ्यास से लाभान्वित होते हैं. उनका हेल्थ टिप्स लाखों लोगों को कई तरह की बीमारियों से बचाता है. वर्तमान में देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी है. ऐसे में इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए बाबा रामदेव ने एक गजब का नुस्खा बताया है. साथ ही इस प्रचंड गर्मी में प्रचंड बीमारियों से भी बचने का तरीका बताया है.

क्या है बाबा रामदेव का नुस्खा
बाबा रामदेव ने इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए दूध में शर्बत डालकर पीने का तरीका बताया है. बाबा रामदेव ने बताया कि यदि आप खुद से कुछ नहीं बनाना चाहते हैं तो एक गिलास ठंडा दूध लीजिए और इसमें दो चम्मच शर्बत मिला दीजिए. इसे फेंट कर पी लीजिए. दूध में शर्बत डालकर पीने का अलग ही जायका होता है. इसे पीने में बहुत मजा आएगा. घर पर कोई मेहमान आए तो उन्हें भी इसे आसानी से पिला सकते हैं. इसके अलावा यदि आप यदि आप खुद से सब कुछ बनाना चाहते हैं तो रात में जौ का को पानी में मिला दीजिए. यानी रात में जौ की दलिया को पानी में घुला दें और सुबह में इसमें छाछ डालकर इसका बढ़िया से लस्सी बना लें. इसमें आप राबड़ी भी मिलाकर पी सकते हैं. अगर बहुत ज्यादा गर्मी है, लू चल रही है तो इसमें थोड़ा सा प्याज डाल दें. थोड़ी सी मिर्च और खीरा भी डाल सकते हैं. इसे बारीक कर डालें. इसके बाद इसमें काला नमक और नींबू डालकर पी लें.

गर्मी में शीतल रहने के अन्य तरीके
बाबा रामदेव ने बताया कि गर्मी को मात देने के लिए सत्तू गजब की चीज है. आप सत्तू खरीद लें या खुद से बना लें. इस सत्तू को पानी में घोल दें. इसमें काला नमक, नींबू, प्याज, अदरक, धनिया पत्ता आदि मिला दें और इसे खूब फेंटे और इसका शर्बत पिएं. इसके अलावा गर्मी में छाछ खूब पीना चाहिए. वहां बेल का शर्बत भी बहुत फायदेमंद है. हालांकि बेल का शर्बत ज्यादा न पिएं. इसे बहुत पतला कर पिएं. गर्मी में आम का पन्ना बनाकर पिएं. गर्मी से बचने के लिए अगर कुछ भी नहीं है तो एक गिलास ठंडा पानी लें और उसमें एक चुटकी नमक और एक चुटकी चीनी डाल दें और इसका सेवन करें.

authorimg

LAKSHMI NARAYAN

Excelled with colors in media industry, enriched more than 16 years of professional experience. Lakshmi Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. he professed his contribution i…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 16 years of professional experience. Lakshmi Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. he professed his contribution i… और पढ़ें

homelifestyle

प्रचंड गर्मी और प्रचंड रोग से कैसे बचें, बाबा रामदेव ने बताया गजब का नुस्खा

[ad_2]

Source link