[ad_1]
‘बाहुबली’ स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी कृति सेनन को डेट और शादी की प्लानिंग को लेकर चर्चा में हैं. दोनों को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबर आ ही जाती है. हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इस बात का खंडन किया गया है कि वो उन्हें डेट कर रही हैं. मगर ऐसी भी नहीं है कि उन्होंने शादी के लिए मना किया है. एक बार उन्होंने कहा भी था कि अगर मौका मिले तो वो प्रभास से शादी करना चाहेंगी. बहरहाल, इन सभी चर्चाओं के बीच साउथ स्टार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने साल 2023 की शुरुआत ही धमाकेदार की है. उनकी अपकमिंग फिल्म ने रिलीज से पहले ही 170 करोड़ कमा लिए हैं. इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी दिखाई देने वाली हैं. फिल्म का नाम ‘प्रोजेक्ट k’ (Project K) है, जिसमें दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ (Prabhas Project K) के राइट्स 170 करोड़ में बिके हैं. इसमें बताया जा रहा है कि इसके निजाम राइट्स 70 करोड़ के बिके हैं. इसे सुनील नारंग ने खरीदा है. वो इंडस्ट्री में एशियन सुनील के नाम से भी पॉपुलर हैं. इसके साथ ही खबरों की मानें तो उधर बताया जा रहा है कि फिल्म के आंध्रप्रदेश के राइट्स करीब 100 करोड़ में बिके हैं. अगर ऐसा है तो कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही 170 करोड़ की कमाई कर ली है. इससे एक बात तो है कि ऐसे में फिल्म 50 फीसदी रेवेन्यू केवल अपने राइट्स से ही कमा लेगी. क्योंकि इस मूवी के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की भी हाई डिमांड है और वहीं, रिलीज के बाद अभी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बचा ही है. ऐसे में फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन करने वाली है.
प्रभास और उनकी टीम ने करीब 80 फीसदी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. इसका बचा हुआ हिस्सा भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है, क्योंकि इसमें आपको ज्यादातर सीन कम्प्यूटर जेनरेटेड इमेजनरी देखने के लिए मिलने वाला है. वहीं, इसकी रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि ये साल 2024 में रिलीज हो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. इससे मेकर्स काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं. मूवी को करीब 500 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है. अब सवाल ये है कि फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी या नहीं. इससे पहले प्रभास की ‘साहो’ और ‘राधे श्याम’ बड़े बजट की मूवी थी मगर ये बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
तेलुगू इंडस्ट्री से है निजाम राइट्स का ताल्लुक
अगर निजाम राइट्स की बात की जाए तो इसका ताल्लुक तेलुगू इंडस्ट्री से है. जब भी कोई बड़े बजट की फिल्म रिलीज होती है तो उसकी चर्चा तेलुगू में जरूर होती है. यही एक इंडस्ट्री है, जो फिल्मों के राइट्स खरीदकर फिल्मों का ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट करती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Prabhas, Deepika padukone, South cinema
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 09:00 IST
[ad_2]
Source link