Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeWorldप्रिंस हैरी को लंदन की कोर्ट ने दिया झटका, सुरक्षा को लेकर...

प्रिंस हैरी को लंदन की कोर्ट ने दिया झटका, सुरक्षा को लेकर चल रहे केस में मिली हार – India TV Hindi


Image Source : FILE PHOTO
प्रिंस हैरी को लंदन की कोर्ट ने दिया झटका

प्रिंस हैरी को ब्रिटेन में पुलिस सुरक्षा ‘खरीदने’ को लेकर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अपनी सुरक्षा को लेकर प्रिंस हैरी लदन हाईकोर्ट में पहुंचे थे। इस दौरान मामले की सुनवाई में न्यायाधीश सर पीटल लेन ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा प्रिंस हैरी से हटाने का फैसला ना ही गैरकानूनी था और ना ही तर्कहीन था। बता दें कि यह मामला साल 2020 का है। इस दौरान रॉयल्टी और सार्वजनिक हस्तियों की सुरक्षा के लिए कार्यकारी समिति के एक फैसले के बाद ब्रिटेन होम ऑफिस द्वारा प्रिंस हैरी की सुरक्षा की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रिंस हैरी ब्रिटेन की यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा के लिए निजी भुगतान करने का मुकदमा कोर्ट में हार गए थे। 

कोर्ट में केस हार गए प्रिंस हैरी

इस बाबत प्रिंस हैरी ने कहा कि वो कानूनी लड़ाई हार गए हैं। उन्हें अकेला कर दिया गया है और उनके साथ अनुकूल व्यवहार नहीं किया गया है। बता दें कि साल 2020 में 38 वर्षीय प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेघन वरिष्ठ रॉयल्स के रूप में पद छोड़कर 2020 में अमेरिका चले गए थे। प्रिंस हैरी की सुरक्षा छीन लिए जाने के बाद वो व्यक्तिगत रूप से पुलिस को सुरक्षा के लिए भुगतान करना चाहते थे। इसी की बोली में वो शामिल हुए थे। लेकिन उन्हें इसमें हार का सामना करना पड़ा है। 

कौन हैं प्रिंस हैरी?

उन्हें बोली नहीं मिलने पर गृह कार्यालय के वकीलों ने तर्क दिया कि अमीर लोगों के लिए पुलिस से सुरक्षा खरीदना उचित नहीं था। बता दें कि प्रिंस चार्ल्स 3 के 38 वर्षीय बेटे प्रिंस हैरी अपने परिवार के साथ अमेरिका स्थानांतरित हो गए थे। उन्होंने इसके बदले तर्क दिया था कि उनके सुरक्षा स्तर को बदलने के सरकार के फैसले में उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था। उनके वकील की तरफ से अदालत को बताया गया कि अब जब प्रिंस चार्ल्स अपने देश में हैं तो उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति इस तरह का दृष्टिकोण रखना ठीक नहीं था। 

Latest World News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments