Home National प्रियंका के एक कॉल से तय हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन! यहां जानें अखिलेश से क्या डील हुई – India TV Hindi

प्रियंका के एक कॉल से तय हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन! यहां जानें अखिलेश से क्या डील हुई – India TV Hindi

0
प्रियंका के एक कॉल से तय हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन! यहां जानें अखिलेश से क्या डील हुई – India TV Hindi

[ad_1]

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय।- India TV Hindi

Image Source : PTI
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDI अलायंस के बिखरते कुनबे को बड़ा सहारा मिला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को तय बता दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से दोनों दलों के बीच तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही थी। हालांकि, बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों का गठबंधन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए मनाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की खास भूमिका है। आइए जानते हैं अखिलेश और प्रियंका के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर क्या डील हुई है। 

प्रियंका का अखिलेश को फोन कॉल

INDI अलायंस में सपा और कांग्रेस के बीच बिगड़ रही बात को संभालने का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पुर अखिलेश यादव से बात की जिसके बाद दोनों दलों के बीच डील फाइनल हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी डील फाइनल हो गई है।  

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

बुधवार की शाम हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा-  “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर INDI अलायंस की पार्टियों सपा और अन्य दलों के उम्मीदवार होंगे।” 

कांग्रेस को मिली ये सीटें

कांग्रेस को यूपी में मिलने वाली 17 सीटों की लिस्ट भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सिकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झाँसी, बुलंशहर, गाज़ियाबाद, मथुरा, सीतापुर , बाराबंकी, देवरिया लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। 

Latest India News



[ad_2]

Source link