[ad_1]
हाइलाइट्स
एग फ्रीजिंग उन महिलाओं को आशा प्रदान करता है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं.
करियर की वजह से अगर महिला फैमिली प्लान नहीं कर पा रहींं तो ये सुविधा उपयोगी है.
All About Egg Freezing: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जाने माने अमेरिकन एक्टर फिल्ममेकर डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट के शो में अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ जरूरी फैसलों पर चर्चा करते हुए कई बातों को खुलासा किया. इस मौके पर उन्होंने खुलकर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. उन्होंने बताया कि अपने 30 वें साल में लिए गए इस निर्णय की वजह से उन्हें जीवन में कई आजादी भी मिली. प्रियंका अभी 40 साल की हैं और सिंगर एक्टर निक जोनस के साथ एक खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं. हाल ही में एग फ्रीजिंग तकनीक से उन्हें बेटी भी हुई है, जिसका नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस है.
आखिर क्या है एग फ्रीजिंग?
मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, एग फ्रीजिंग एक मेडिकल प्रक्रिया है जिसमें एक महिला के पास यह विकल्प होता है कि वह बच्चे पैदा करने की उम्र निकल जाने के बाद भी सेरोगेसी से अपने बच्चे को जन्म दे सकती है. दरअसल, जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, महिलाओं में अंडे की क्वालिटी घटती जाती है. ऐसे में महिला बच्चे को जन्म तो देना चाहती है लेकिन सिचुएशन की वजह से फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं हो सकती, तो ऐसी महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग तकनीक काफी सुविधाजनक और सेफ विकल्प हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : क्या होती है एग फ्रीजिंग, किस उम्र में करवाने से होता है फायदा, कितना है इसका खर्च, समझें पूरी प्रक्रिया
एक फ्रीजिंग का क्यों बढ़ रहा ट्रेंड?
करियर और एजुकेशन प्लान में सुविधा- जो महिलाएं एडवांस या हाइयर एजुकेशन में डिग्री हासिल करना चाहती हैं या करियर की वजह से उन्हें प्रेग्नेंसी के लिए मौका नहीं मिल पा रहा, ऐसी महिलाएं युवा अवस्था में अपने भविष्य के प्लान के लिए अंडे फ्रीज करवा सकती हैं. ऐसा करने से महिलाओं के पास एक आजादी होती है कि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें, अच्छा करियर बना सकें और उम्र होने पर अपना परिवार भी बढ़ा सकें.
व्यक्तिगत परिस्थितियां- जो महिलाएं बच्चे तो पैदा करना चाहती हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई परफेक्ट साथी नहीं मिला है तो वे भविष्य में उपयोग के लिए अपने अंडे को फ्रीज करा सकती हैं. समलैंगिक संबंधों में रहने वाली महिलाएं भी बाद में बच्चा पैदा करने की इच्छा होने पर ऐसा कर सकती हैं.
कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए विकल्प- अगर महिला कैंसर पीडि़त है तो कीमोथेरेपी और अन्य कैंसर उपचार में आमतौर पर प्रजनन क्षमता कम हो जाती है और कई बार तो प्रजनन क्षमता खत्म भी हो जाती है. ऐसे में महिला पहले ही अपने एग को फ्रीज करा सकती हैं और इलाज के बाद फैमिली प्लानिंग कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- अस्थमा मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, तत्काल बना लें दूरी, सेहत को होगा नुकसान
स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर मिलता है फायदा- कई महिलाएं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अपने प्रजनन क्षमता को धीरे धीरे खो सकती हैं. अंडे की गुणवत्ता और प्रजनन क्षमता को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे इसके लिए वे पहले ही अपने एग को फ्रीज करा सकती हैं. एंडोमेट्रियोसिस, एक ऐसी ही स्थिति है जिसके कारण गर्भाशय के ऊतक गर्भ के बाहर बढ़ने लगते हैं और समस्या हो सकती है. ऐसे में फ्रीजिंग अंडे उन महिलाओं को आशा प्रदान करते हैं जो गंभीर बीमारी के लिए इलाज करा रही हैं और इस वजह से उनकी प्रजनन क्षमता को कम हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Lifestyle, Women Health
FIRST PUBLISHED : March 31, 2023, 10:23 IST
[ad_2]
Source link