Home Life Style प्रियंका शुक्ला ने घर का खाना खाकर घटाया 40 किलो वजन, अपनाई थी भारती सिंह वाली ट्रिक

प्रियंका शुक्ला ने घर का खाना खाकर घटाया 40 किलो वजन, अपनाई थी भारती सिंह वाली ट्रिक

0
प्रियंका शुक्ला ने घर का खाना खाकर घटाया 40 किलो वजन, अपनाई थी भारती सिंह वाली ट्रिक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका शुक्ला का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है। चबी से स्लिम होने की जर्नी में वह 40 किलो वजन कम कर चुकी हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ऐसा कैसे किया। साथ ही यह भी बताया कि वजन कम करने के बाद इसको मेनटेन करने के लिए क्या कर रही हैं। सबसे इंट्रेस्टिंग बात है कि उन्होंने भी भारती सिंह, सारा अली खान, भूमि पेडनकर वाली ट्रिक अपनाई थी। प्रियंका ने खुद को भूखा नहीं रखा बस जंक फूड खाना छोड़ दिया था। यहां जानें उनकी जर्नी के बारे में। 

95 किलो था प्रियंका का वजन

जोधा अकबर और संकट मोचन हनुमान फेम प्रियंका शुक्ला 40 किलो वजन कम कर चुकी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रांसफर्मेशन से जुड़े पोस्ट पहले भी कर चुकी हैं। बीते दिनों भी उन्होंने एक पोर्टल को बताया था कि वजन कम करना आसान काम नहीं है। लेकिन उन्होंने एक बार ठान लिया तो कर दिखाया। इसके लिए प्रियंका ने अपने खान-पान पर कंट्रोल किया और जमकर पसीना बहाया। प्रियंका ने ईटाइम्स को बताया था कि ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले वह जॉब कर रही थीं। तब उनका वजन 95 किलो था। उन्होंने सोचा कि शोबिज में जाने के लिए वजन कम करना चाहिए। इस इंडस्ट्री में परफेक्ट फिजीक की जरूरत होती है इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिए वजन कम करना शुरू किया।

भारती सिंह और लिजेल की तरह कम करना चाहते हैं वजन तो जान लें नुकसान और सही तरीका

खाया घर का बना खाना

प्रियंका ने बताया कि 40 किलो वजन कम करने के लिए उन्हें काफी डेडिकेटेड होना पड़ा था। वह बहुत बड़ी फूडी थीं। उन्होंने डायट और वर्कआउट के नियम को स्ट्रिक्टली फॉलो किया। प्रियंका ने बताया, मैंने जंक फूड खाना पूरी तरह से बंद कर दिया था। सिर्फ घर का बना खाना खाती थी। मैंने अपने खाने का पोर्शन साइज भी कम कर दिया था लेकिन सब कुछ खाती थी ताकि मेटाबॉलिजम हाई रहे। प्रियंका कई सारे फल और सब्जियां खाती थीं और कुछ वक्त ग्लूटेन से दूर रहीं। उन्होंने बताया कि पतला होना चैलेंजिंग है लेकिन इसको मेनटेन रखना और भी चैलेंजिंग है। वह अभी भी अपनी डायट को फॉलो करती हैं। 

भूमि पेडनेकर ने घी मक्खन खाकर सिर्फ एक चीज छोड़ी और घटाया था 35 किलो वजन

लेट नाइट पार्टीज को न, ली पूरी नींद

प्रियंका ने 2017 में भी एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि सब कुछ त्याग से आता है। बुरी आदतें, लोग और विचार छोड़ दें। उन्होंने लिखा था, फिटनेस जर्नी स्ट्रेसफुल और एग्जॉस्टिंग होती है। ये आपको अपने लिए खुद करना होगा, कोई और नहीं करेगा। आपको टेस्टी लगने वाले अनहेल्दी फूड छोड़ने होंगे, लेट नाइट पार्टीज छोड़कर नींद की खुराक पूरी करनी होगी। वर्कआउट के लिए मनोबल गिराने वाले सभी लोगों से दूरी बनानी होगी। 

[ad_2]

Source link