[ad_1]
हाइलाइट्स
बेकिंग सोडा में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट कुकर के जिद्दी दागों को तुरंत रिमूव कर देते हैं.
नींबू के रस की मदद से आप प्रेशर कुकर को मिनटों में चमका सकते हैं.
How to Clean Pressure Cooker: खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल काफी कॉमन होता है. सब्जियां उबालने से लेकर स्वादिष्ट पकवान बनाने के लिए ज्यादातर लोग प्रेशर कुकर (Pressure cooker) की मदद लेते हैं. बेशक प्रेशर कुकर में खाना जल्दी और टेस्टी बनता है मगर खाना बनाने के बाद प्रेशर कुकर को साफ करना काफी मुश्किल टास्क साबित होता है. ऐसे में कुछ आसान नुस्खे ट्राई करके आप प्रेशर कुकर को मिनटों में चमका सकते हैं.
प्रेशर कुकर पर अक्सर खाने और तेल के जिद्दी दाग पड़ जाते हैं, जिसके चलते कुकर काला और भद्दा दिखने लगता है. आइए हम आपको बताते हैं प्रेशर कुकर क्लीन करने के टिप्स, जिसे फॉलो करके आप कुकर को बिल्कुल नया और चमकदार बना सकते हैं.
गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड की लें मदद
प्रेशर कुकर को साफ करने के लिए आप गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए प्रेशर कुकर में पानी भरकर गैस पर रख दें. अब पानी को धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबालें. फिर पानी को ठंडा करके इसमें 2 बूंद डिशवॉश लिक्विड डाल दें. अब कुकर को स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ कर लें. इससे कुकर पर लगे जिद्दी दाग आसानी से छूट जाएंगे.
ये भी पढ़ें: सफेद कपड़ों में आ गया है पीलापन, 5 रुपये की यह चीज करें इस्तेमाल, दूध जैसी चमक जाएंगी सभी ड्रेस
प्याज के छिलके उबालें
प्याज छीलने के बाद इसके छिलकों को लोग अक्सर खराब समझकर फेंक देते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो प्याज के छिलकों से कुकर का चिकनापन दूर कर सकते हैं. इसके लिए कुकर में पानी भरें. अब इसमें प्याज के छिलके डालकर ढक्कन लगा दें. फिर इसे गैस पर 20 मिनट तक उबालें. वहीं ठंडा करने के बाद कुकर को रगड़ने से दाग तुरंत साफ हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: गंदा हो गया है आपका बाथटब, इन 5 तरीकों से करें क्लीन, चमक जाएगा नए जैसा, होगा जर्म्स फ्री भी
बेकिंग सोडा की मदद लें
बेकिंग सोडा को नेचुरल क्लीनर कहा जाता है. इसकी मदद से आप कुकर को चुटकियों चमका सकते हैं. इसके लिए कुकर में पानी भरें. अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर गैस पर रख दें. लगभग 10 मिनट तक उबालने के बाद इसे ठंडा कर लें. अब कुकर को स्क्रबर से रब करें. इससे कुकर का कालापन गायब हो जाएगा और आपका कुकर बिल्कुल नया दिखने लगेगा.
नींबू के रस से करें सफाई
कुकर को क्लीन करने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी बेहद कारगर नुस्खा साबित हो सकता है. इसके लिए आधे कुकर पानी में 2 नींबू निचोड़ें और इसे 10 मिनट तक गैस पर उबाल लें. वहीं कुकर ठंडा होने के बाद स्क्रबर पर डिशवॉश लिक्विड डालें और कुकर को रगड़ते हुए साफ कर लें. इससे कुकर पर लगा दाग तुरंत रिमूव हो जाएगा.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : October 10, 2023, 08:16 IST
[ad_2]
Source link