Home Life Style प्रेशर कुकर में फट जाते हैं आलू? उबालते वक्‍त रखें इन बातों का ख्‍याल

प्रेशर कुकर में फट जाते हैं आलू? उबालते वक्‍त रखें इन बातों का ख्‍याल

0
प्रेशर कुकर में फट जाते हैं आलू? उबालते वक्‍त रखें इन बातों का ख्‍याल

[ad_1]

हाइलाइट्स

एक आकार वाले आलू को एक साथ कुकर में उबालने के लिए डालें.
बेहतर होगा अगर ढेले वाले नमक का इस्‍तेमाल उबालने के लिए करें.

How To Cook Potatoes In Pressure Cooker: आलू एक ऐसी सब्‍जी है जिसे सभी खाना पसंद करते हैं. फिर इसकी सब्‍जी हो, पराठे, आलू दम हो या चोखा. यह रूप में यह लोगों की पसंदीदा सब्‍जी होता है. लेकिन कई बार जब हम इसे उबालकर आलू दम बनाते हैं तो जरूरत से अधिक उबल जाता है या फट जाता है. ऐसे में ना तो इससे अच्‍छे पराठे बन पाते हैं  और ना ही इसका दम परफेक्‍ट बन पाता है. ऐसे में अगर आप प्रेशर कुकर में इसे उबालने का सही तरीका जान जाएं तो इस परेशानी से बच सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप प्रेशर कुकर में परफेक्‍ट आलू किस तरह उबाल सकते हैं.

प्रेशर कुकर में इस तरह उबालें आलू
-सबसे पहले आप प्रेशर कुकर लें और इसमें जितने भी आलू उबालने हैं उन्‍हें डाल लें. ये आलू किसी भी शेप के हो सकते हैं. कोशिश करें कि सभी आलू का साइज करीब एक जैसा हो.
-अब इसमें पानी इतना डालें क‍ि सारे आलू डूब जाएं. अगर अधिक आलू डाल है तो आप नीचे से दो  इंच पानी डालें.

-अब आप इसमें एक इंच के आकार वाले ढेले वाला नमक डाल लें. अगर ये नहीं हो तो आप आधा छोटी चम्‍मच नमक प्रेशर कुकर में डाल सकते हैं.

-अब आप प्रेशर कुकर को गैस पर चढ़ा दें. अब दो सीटी आने दें और फिर प्रेशर को अपने आप निकलने के लिए छोड़ दें.

इसे भी पढ़ें : दाल बनाने के बाद पीला हो जाता है प्रेशर कुकर? जान लें सफाई का सबसे आसान तरीका, रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

-आपके आलू परफेक्‍ट पकेंगे और इनका छिलका भी नहीं उतरेगा. अब आप इन्‍हें ठंडाकर छिलकों को निकाल सकते हैं. इसे आप पराठे, समोसे आदि के लिए इस्‍तेमाल करें.

इन बातों का रखें ख्‍याल
-अगर प्रेशर कुकर में गलती से अधिक सीटी लग गई है और अधिक पक जाने का डर है तो आप गैस बंद करें और चम्‍मच की मदद से प्रेशर थोड़ा निकाल दें.

-अगर आप प्रेशर नहीं निकालना चाहते हैं तो इसका हैंडल पकड़कर नल के नीचे कुकर को टेढ़ाकर 5 से 6 सेकेंड तक रखें. फिर प्रेशर को खुद निकलने के लिए टेबल पर रख दें.

इसे भी पढ़ें : कॉटन की साड़ी में डालना है कलफकिचन की इस 1 चीज का करें इस्‍तेमालआप भी जान लें दादी का बताया ये तरीका

-अगर आपका प्रेशर कुकर बड़ा है तो आलू 2 से 3 सीटी में पक जाएंगे. लेकिन अगर ये बहुत छोटे आकार का है तो आपको 4 से 5 सीटी का इंतजार करना होगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Cooking, Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link