Home Life Style फटे-पुराने मोजों को फेंके नहीं, इन 6 चीजों के लिए करें इस्‍तेमाल, ये तरीका खुश कर देगा दिल

फटे-पुराने मोजों को फेंके नहीं, इन 6 चीजों के लिए करें इस्‍तेमाल, ये तरीका खुश कर देगा दिल

0
फटे-पुराने मोजों को फेंके नहीं, इन 6 चीजों के लिए करें इस्‍तेमाल, ये तरीका खुश कर देगा दिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर के फर्नीचर, दीवार आदि की डस्टिंग के लिए इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं.
इसकी मदद से आप तरह तरह से अलग अलग बोतलों का कवर भी बना सकते हैं.

Ripped Socks Household Hacks: अक्‍सर हम पुराने या फट चुके मोजे को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि बेकार दिखने वाले ये मोजे आपके कई काम को आसान बना सकता है. दरअसल, हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्‍हें हम रीयूज कर सकते हैं. लेकिन बिना सोचे ही हम इन्‍हें कचरे के डिब्‍बे में फेंकना बेहतर समझते हैं. ऐसे में अगर आप पुराने मोजे के इन इस्‍तेमाल को एक बार जान जाएं और काम में इस्‍तेमाल करें तो यकीन मानिए, आप हर बार इन बेकार समझे जाने वाले मोजों को स्‍टोर करना शुरू कर देंगे. तो आइए जानते हैं कि आप इन्‍हें अपने किन काम को आसान बनाने में उपयोग कर सकते हैं.

फटे-पुराने मोजों को इस तरह करें इस्‍तेमाल

धूल झाड़ने के लिए
घर के फर्नीचर, दीवार आदि की डस्टिंग के लिए आप पुराने मोजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. दरअसल डस्टिंग के लिए हमें मुलायम कपड़ों की जरूरत होती है. ऐसे में आप पुराने मोजों की मदद से बड़ी आसानी से धूल मिट्टी को साफ कर सकते हैं.

ग्‍लास विंडो की सफाई
अक्‍सर ग्‍लास विंडो या मिरर को साफ करने से इन पर और भी दाग और निशान पड़ जाते हैं. ऐसे में आप मोजों की मदद से इन्‍हें बिना दाग लगे चमका सकते हैं. इसके लिए आप कॉटन, वुल, स्पैन्डैक्स वाले मोजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

गाड़ी की सफाई
आप अगर गाड़ी की सफाई के लिए महंगे डस्‍टर या कपड़े खरीदते हैं तो बता दें कि आपका पुराना मोजा बहुत ही आसानी से यह काम कर सकता है. आप इसे साफ कर गाड़ी में रखें और जब भी जरूरत हो इस्‍तेमाल में लाएं.

इसे भी पढ़ें : मानसून में किचन डस्टबिन से आती है सड़न की बदबू, अपनाएं 5 क्‍लीनिंग ट्रिक्स, जर्म्स और ओडोर-फ्री रहेगा घर

आइस पैक का बनाएं कवर
अगर आपको चोट लगी है और झट से आइसपैक बनाना है तो आप पुराना मोजा लें और इसमें कुछ आइस के टुकड़े डालकर चोट पर सेक लगाएं. आप इसका इस्‍तेमाल हीटिंग पैड की तरह भी कर सकते हैं.

बोतल का बनाएं कवर
अगर आप अपने या बच्‍चे के बोतल पर कवर लगाना चाहते हैं तो आप पुराने रंग बिरंगे मोजों को इसके लिए इस्‍तेमाल में ला सकते हैं. आप मोजे को दोनों तरफ से काटकर स्टिच कर लें और बोतल का कवर बना लें.

इसे भी पढ़ें : कभी सोचा है घर में क्‍यों आ जाती हैं मक्खियां? कारण जानकर बदल देंगे सफाई का तरीका, जान लें 5 वजह

सैंडल का कवर
अगर आपके हील्‍स धूल मिट्टी से खराब हो जाते हैं तो आप इन्‍हें मोजे में स्‍टोर कर रख सकती हैं. आप हील्‍स के पास छोटा सा छेद बना दें और मोजे में सैंडल को डालें. आप इन्‍हें टांगकर भी रख सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशे

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link