[ad_1]
हाइलाइट्स
कर्क राशिवालों के इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
कन्या राशिवालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
फरवरी 2023 साप्ताहिक राशिफल: सिंह राशिवालों को इस सप्ताह जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में इंक्रीमेंट मिलने के योग बनेंगे. बॉस से भी आपकी ट्यूनिंग सुधरेगी. कर्क राशिवालों के इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपकी कुछ पूर्व योजनाएं आपके लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगी. कन्या राशिवालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी. पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 फरवरी-मार्च
यह सप्ताह आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में काफी हद तक सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा. लव लाइफ की बात करें, तो सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी. आप दोनों के बीच रिश्ते सामान्य होंगे. आप दोनों साथ घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे. रिश्ता अच्छा रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी. इस पूरे सप्ताह आप उनके बारे में ही सोचते रहेंगे. आपकी इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएगी.
आपकी कुछ पूर्व योजनाएं आपके लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके सीनियर आपकी सपोर्ट में खड़े नजर आएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा. आप अपनी व्यापारिक बुद्धि से अपने बिजनेस को बहुत सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे. आपको कुछ लोगों का सहयोग मिलेगा, जो आपके काम आएगा.
विद्यार्थियों की बात करें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए, पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा. योगाभ्यास पर भी ध्यान दें. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम 3 दिन अच्छे रहेंगे.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 फरवरी-मार्च
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में मजबूती मिलेगी. जीवनसाथी के निकट आकर उनका दिल जीतने में सफल रहेंगे. लव लाइफ में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आप और आपके प्रिय के बीच की अंडरस्टैंडिंग बिगड़ सकती है. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में आपको बेहतर इंक्रीमेंट मिलने के अच्छे योग बनेंगे. बॉस से भी आपकी ट्यूनिंग सुधरेगी. कुछ हल्के-फुल्के खर्चे भी होंगे.
कुछ धार्मिक कार्यों और पर्सनल जरूरतों पर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं. बिजनेस के लिए समय
अनुकूल है, आगे बढ़ें. विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें पढ़ाई करने में मजा आएगा और उन्हें इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. यात्रा के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 फरवरी-मार्च
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों के जीवन में यह समय प्यार और मोहब्बत के बीज बोएगा. एक-दूसरे से आपकी अंडरस्टैंडिंग अच्छी हो जाएगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा है. आप उनसे प्यार भरी बातें करेंगे और घंटों फोन पर लगे रहना आपको पसंद आएगा. इससे आपका रिश्ते में घनिष्ठता आएगी. आपकी बुद्धि का विकास होगा. अभी आप नई-नई बातें जानने की कोशिश करेंगे. आप किसी नई किताब को पढ़ने के बारे में भी सोचेंगे. जमीन जायदाद का लाभ होगा. नौकरी में स्थितियां अच्छी रहेंगी.
आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उसमें भी इस सप्ताह सफलता मिलेगी. व्यापार के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आपके प्रयास अब रंग लाएंगे और आपको लाभ होगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे पढ़ाई का पूरा आनंद लेंगे और खूब मेहनत
करेंगे. उन्हें इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. अपने भोजन का ध्यान रखें. तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करना आपके लिए अच्छा रहेगा. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत सर्वोत्तम है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 09:10 IST
[ad_2]
Source link