[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Farrukhabad lok sabha seat equation: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए ताकत झोंक रही है तो विपक्ष बीजेपी को हराने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। 5 विधानसभा वाली फर्रुखाबाद लोकसभा सीट में 4 विधानसभा जनपद फर्रुखाबाद की फर्रुखाबाद सदर,भोजपुर,अमृतपुर, कायमगंज विधानसभा है तो वहीं एक जनपद एटा की अलीगढ़ विधानसभा है। अगर पिछले दो लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2014 चुनाव में भाजपा के मुकेश राजपूत ने जीत हासिल की। वहीं 2019 में बीजेपी का कब्जा कायम रहा और बसपा-सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर और कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद तीसरे नंबर पर रहे। अब देखने वाली बात होगी कि 2024 में भाजपा अपना कब्जा बरकरार रख पाएगी या नहीं?
अब तक के सांसद
वर्ष सांसद
1952 मूलचन्द्र दुबे (कांग्रेस)
1957 मूलचंद्र दुबे (कांग्रेस)
1962 मूलचंद्र दुबे (कांग्रेस)
1967 अवधेश चंद्र राठौर (कांग्रेस)
1971 अवधेश चंद्र राठौर (कांग्रेस)
1977 दयाराम शाक्य (जनता पार्टी)
1980 दयाराम शाक्य (जनता पार्टी)
1984 खुर्शीद आलम खां (कांग्रेस)
1989 संतोष भारती (जनता दल )
1991 सलमान खुर्शीद (कांग्रेस)
1996 साक्षी महराज (भाजपा )
1998 साक्षी महराज (भाजपा )
1999 चंद्रभूषण सिंह (सपा )
2004 चंद्रभूषण सिंह (सपा )
2009 सलमान खुर्शीद (कांग्रेस)
2014 मुकेश राजपूत (भाजपा)
2019 मुकेश राजपूत (भाजपा)
पिछले दो लोक सभा चुनाव में कौन जीता, दूसरे और तीसरे पर कौन रहा।
वर्ष 2014
भाजपा के मुकेश राजपूत निर्वाचित हुये।
सपा के रामेश्वर सिंह दूसरे नंबर पर रहे।
बसपा के जयवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
वर्ष 2019
भाजपा के मुकेश राजपूत चुनाव जीते।
बसपा के मनोज अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे।
कांग्रेस के सलमान खुर्शीद तीसरे नंबर पर रहे।
विधानसभा सीटों पर समीकण
वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में लोकसभा के अंतर्गत सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाते हुए विजय प्राप्त की है। फर्रुखाबाद लोकसभा के अंतर्गत एटा जिले की अलीगंज विधानसभा भी आती है।
सीट का जातीय समीकरण
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पिछड़ा बाहुल्य सीट है। इस पर सर्वाधिक यादव, शाक्य, लोधे राजपूत मतदाता है। मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत को भी इस बार भी टिकट मिलने की संभावना है। क्योंकि पार्टी में जातीय समीकरण देखते हुये मुकेश राजपूत से बेहतर कोई उम्मीदवार पिछड़ी जाति का नही है।
फर्रुखाबाद संसदीय सीट पर वोटर
विस क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
सदर 197727 167455 22 365204
कायमगंज 209652 179537 22 389211
अमृतपुर 166130 139657 11 305828
भोजपुर 169721 142464 14 312199
अलीगंज 181914 149562 08 331484
कुल वोट 925144 778705 77 1703926
[ad_2]
Source link