Home Life Style फल चाहे कोई भी हो दही के साथ न खाएं, जानें कारण और इन बातों का रखें खास ध्यान

फल चाहे कोई भी हो दही के साथ न खाएं, जानें कारण और इन बातों का रखें खास ध्यान

0
फल चाहे कोई भी हो दही के साथ न खाएं, जानें कारण और इन बातों का रखें खास ध्यान

[ad_1]

curd_for_health- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
curd_for_health

हम फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बिना जाने जब मन चाहे तब कुछ भी खा लेते हैं। जबकि, हर फूड की अपनी अलग प्रकृति होती है। जैसे कुछ में एसिडिक होते हैं तो कुछ बेसिक नेचर के होते हैं। तो, एक प्रोटीन के साथ दूसरा फाइबर का सेवन भी, शरीर को कंफ्यूज करके आपको बीमार कर सकता है। ऐसा ही कुछ दही के साथ भी है। जी हां, बहुत से लोग कोई भी फल दही के साथ खा लेते हैं या इसमें मिला लेते हैं। जबकि, ये तरीका नुकसानदेह हो सकता है। ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में।

क्या दही और फल एक साथ खा सकते हैं- Is it OK to eat curd with fruits in Hindi

दही के साथ हमें फलों का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि दही और फलों को एक साथ खाना, आपका हाजमा खराब कर सकता है और कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को प्रभावित कर सकता है। दही में एक्टिव एंजाइम्स होते हैं और फलों में सूक्रोज। दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया है तो फलों के अलग-अलग विटामिन इसके साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों ही कि प्रकृति अलग है। दही एसिडिक नेचर वाला है तो एसिडिक और बेसिक, दोनों नेचर वाले हो सकते हैं। ऐसे में इन दोनों का आपस में रिएक्शन कई नुकसानों का कारण बन सकता है।

curd_with_fruits

Image Source : SOCIAL

curd_with_fruits

किसी दूसरे का जूठा क्यों नहीं खाना चाहिए? हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

 

दही के साथ फलों के सेवन के नुकसान-Curd with fruits side effects

दही के साथ फलों का सेवन कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकता है। पहले तो ये गैस्ट्राइटिस (Gastritis) का कारण बन सकता है। जिसकी वजह से आपके पेट में सूजन हो सकती है। दूसरा, आपको एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है और इसकी वजह आप सीने में जलन और पेट में दर्द महसूस कर सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको दही के साथ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर, आप करते भी हैं तो, इन बातों का ख्याल रखें।

जलजीरा से ज्यादा कारगर है Pudina Panna, जानें इसे बनाने की रेसिपी और पीने के 2 फायदे

दही के साथ फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

दही के साथ फल खाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि पहले तो, आम, सेब, चेरी, अनानास, संतरा, तरबूज और खुबानी को  दही के साथ खाने से बचें। इनमें मैलिक एसिड और टैट्रिक एसिड, दही के साथ रिएक्ट कर जाता है और आपको बीमार कर सकता है। इसके अलावा अगर आप अन्य फलों के साथ दही का सेवन कर भी रहे हैं तो, इसमें थोड़ा सा शहद और दालचीनी मिलाकर खाएं। जिससे आपका हाजमा खराब न हो।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News



[ad_2]

Source link