Home Life Style फिट रहने के लिए कर रहे हैं योगा? भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हेल्थ को होता है नुकसान

फिट रहने के लिए कर रहे हैं योगा? भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हेल्थ को होता है नुकसान

0
फिट रहने के लिए कर रहे हैं योगा? भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हेल्थ को होता है नुकसान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए योगा करना जरूरी है। अगर किसी काम में मन ना लगे, या बार-बार ध्यान भटके तो मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। रोजाना योग अभ्यास करने से शरीर का लचीलापन बढ़ जाता है। हालांकि, इसे रोजाना करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप गलतियां करते हैं तो इससे सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जानिए, उन गलतियों के बारे में-

ना करें ऐसा नाश्ता

कुछ लोग सुबह उठने के तुरंत बाद ही ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं। वैसे तो ये अच्छी आदत है, लेकिन अगर आप योग अभ्यास कर रहे हैं तो आपको योग करने से दो घंटे पहले हैवी खाने से बचना चाहिए। अगर आप सुबह के समय कुछ भी हैवी खाते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। 

गर्म पानी से होगा नुकसान 

गर्मी के मौसम में भी कुछ लोग सुबह के समय गुनगुने पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप योग से पहले ऐसा करते हैं तो आपके शरीर में अकड़न हो सकती है। चाहें तो ठंडे पानी से नहा सकते हैं। 

नींद पूरी ना होना 

योग आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपको मुश्किल हो सकती है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है और आप सुबह योग कर रहे हैं तो इससे आपको फायदा नहीं मिलेगा। 

 

सुबह उठते ही कॉफी पीना

कुछ लोगों को सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत होती है। लेकिन इससे शरीर में स्ट्रेस रिएक्शन होता है। जिससे मसल्स स्ट्रेस बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे डिहाईड्रेशन और एसिडिटी हो सकती है।

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है रोजाना योगा, रूटीन किकस्टार्ट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

[ad_2]

Source link