Home Business फिर आने वाला है ‘वर्क फ्रॉम होम’ का दौर! कोरोना महामारी से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के बीच कंपनियां कर रही हैं विचार

फिर आने वाला है ‘वर्क फ्रॉम होम’ का दौर! कोरोना महामारी से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के बीच कंपनियां कर रही हैं विचार

0
फिर आने वाला है ‘वर्क फ्रॉम होम’ का दौर! कोरोना महामारी से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के बीच कंपनियां कर रही हैं विचार

[ad_1]

हाइलाइट्स

कोरोना की खबरों के चलते टूरिज्म सेक्टर के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है.
संक्रमण से बचाव को देखते हुए कई कंपनियां वर्क फ्रॉम होम के विकल्प पर विचार कर रही हैं.
मंदी की आशंका के बीच कोरोना से जुड़ी खबरों से इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में गहरी निराशा है.

मुंबई. चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट (Coronavirus new Variant) के कारण बढ़ते मामलों के बीच भारत में इस महामारी की अगली लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है. कोविड-19 से संक्रमण से बचाव को लेकर भारतीय उद्योग जगत भी अब सतर्क रुख अपना रहा है. इस बीच कई कंपनियां फिर ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) यानी कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने के विकल्प पर विचार कर रही हैं. अगर देश में कोरोना संक्रमण के चलते हालात बिगड़ते हैं तो टूरिज्म, हॉस्पिटेलिटी, रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दे सकती हैं.

पिछले हफ्ते, केंद्र सरकार ने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड -19 परीक्षण अनिवार्य कर दिया. मिंट की खबर के अनुसार, करियरनेट के सीईओ अंशुमान दास ने कहा, “हॉस्पिटेलिटी, ऑटोमोबाइल, कमर्शियल ऑफिस, ट्रैवल और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर हाई अलर्ट पर होंगे.”

ये भी पढ़ें- चीन में कोरोना से 10 लाख मौतों की आशंका, Covid-19 को फ्लू मान रहा ड्रैगन, आंकड़े जारी करने पर लगाया बैन

मंदी की आशंका के बीच कोरोना ने और डराया
दरअसल चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. वहीं जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में मामले बढ़ रहे हैं. इंडस्ट्री से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि कोविड की खबर ऐसे समय में आ रही है जब पहले से ही वैश्विक मंदी की आशंका को लेकर कंपनियां नई भर्तियां नहीं कर रही हैं. वहीं मौजूदा हालात के चलते पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की चिंताएं बढ़ गई हैं. हालांकि, विनिर्माण और उपभोक्ता जैसे अन्य क्षेत्रों की कंपनियों ने लोगों को काम पर रखना बंद नहीं किया है.”

हालात सुधरने के बाद खत्म हुआ था WFH
इन सबके बीच राहत की बात है कि भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है. केंद्र ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन उपकरण समेत कोविड-उपयुक्त स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा दुरुस्त और रिजर्व रहे.

बता दें कि कोविड महामारी के कारण 2 वर्षों के दौरान कई कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा था, लेकिन हालात में सुधार होने के बाद पिछली कुछ तिमाहियों में एम्पाइज से ऑफिस आने के लिए कहा गया.

Tags: Business news, Coronavirus, Covid-19 Case, Work From Home

[ad_2]

Source link