Home Tech & Gadget फिर सस्ता हुआ 100MP कैमरे वाला यह धांसू 5G फोन, कीमत ऐसी कि तुरंत करेगा खरीदने का मन

फिर सस्ता हुआ 100MP कैमरे वाला यह धांसू 5G फोन, कीमत ऐसी कि तुरंत करेगा खरीदने का मन

0
फिर सस्ता हुआ 100MP कैमरे वाला यह धांसू 5G फोन, कीमत ऐसी कि तुरंत करेगा खरीदने का मन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नए साल पर अपने लिए शानदार कैमरा वाला धांसू फोन लेना चाह रहे हैं, तो Realme 11 Pro 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। 100 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले इस फोन का MRP 30,999 रुपये है। सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट विंटर फेस्ट के आखिदी दिन आप 5 पर्सेंट कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 17,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड, एरिया पिनकोड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। 

रियलमी 11 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में कंपनी 6.7 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 950 निट्स का है। फोन का डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

उड़े Jio के होश, यह कंपनी दे रही ज्यादा फास्ट इंटरनेट, अनलिमिटेड डेटा, OTT और कॉलिंग फ्री

इसमें 100 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। रियलमी का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- सनराइज बेज, ओआसिस ग्रीन और ऐस्ट्रल ब्लैक में ऑफर किया जा रहा है। 

(Photo: soyacincau)

[ad_2]

Source link