
[ad_1]
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या शुरू हो जाती है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। अगर इसका सही तरह से इलाज ना मिले तो ये बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। फूड पॉइजनिंग एक कॉमन समस्या है जिससे लोगों को पेट खराब, दस्त और उल्टी का अनुभव हो सकता है। यहां फूड पॉइजनिंग के लक्षण और बचाव के तरीके दिए गए हैं। जानिए-
फूड पॉइजनिंग के लक्षण
पेट दर्द
जी मिचलाना
माथे पर बहुत पसीना
लूज मोशन
उल्टी
पेट में गैस बनना
मन खराब होना
फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
यह भी पढ़ें: Health: ब्लड शुगर कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
1) अपने हाथ और किचन स्लैप को साफ रखें
किचन आमतौर पर कीटाणुओं के लिए प्रजनन स्थल होता है, और ये आपके किचन के आसपास पनपते हैं। कीटाणुओ के पनपने की जगह में आपके हाथ, कटिंग बोर्ड, काउंटरटॉप्स और बर्तन शामिल हैं। ऐसे में खाना पकाने के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। खाना बनाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें और खाना तैयार करने से पहले, दौरान और बाद में किचन स्लैप को पोंछ दें।
2) खुद पकाएं खाना
फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए खाने को सही तरह से पकाना जरूरी है। इसलिए अपने खाने को इतने अच्छे तापमान पर तैयार और पकाएं कि यह आपके खाने में हानिकारक जीवाणुओं को मार दे। खाना पकाने के लिए थर्मामीटर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
3) बचे हए खाने को ठंडक में रखें
एक बार खाना पकाने और खाने के बाद, आप अपने खाने को 40 डिग्री फारेनहाइट या उससे कम पर रेफ्रिजरेट कर सकते हैं। यह सलाह दी जाती है कि बचे हुए खाने को पकाने के 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले क्यों हो जाते हैं लूज मोशन? जानिए वजह और बचाव के तरीके
4) एक्सपायरी डेट चेक करें
खाने की चीजों को खरीदते समय उनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। किसी भी तरह का एक्सपायर्ड खाना जो पकाया और खाया जाता है वह आपको आसानी से बीमार कर सकता है।
5) खाना पकाने या फ्रिज में रखने से पहले हमेशा धोएं
फल सब्जियों को खरीदने के बाद इन्हें हमेशा धोकर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर फ्रिज में रख रहे हैं तो भी इन चीजों को धोकर और सुखा कर ही रखें। अपने भोजन को धोने से सतह से सभी हानिकारक बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। दूध की थैली और पैकेटट वाले दही की पन्नी को भी धोकर फ्रिज में रखना चाहिए।
बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट स्ट्रोक का खतरा, जानिए लू से बचाव के तरीके
[ad_2]
Source link