[ad_1]
हाइलाइट्स
फैटी लिवर डिजीज, लिवर में एक्स्ट्रा फैट के स्टोरेज के कारण होती है.
ग्रीन टी, हरी सब्जियों आदि का सेवन करना इसमें फायदेमंद माना गया है.
Diet for fatty liver disease: फैटी लिवर डिजीज एक सामान्य कंडीशन है, जो लिवर में एक्स्ट्रा फैट के स्टोरेज के कारण होती है. इससे पीड़ित कई लोगों को कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं और उन्हें इसके कारण गंभीर प्रॉब्लम्स नहीं होती. कई मामलों में यह परेशानी लिवर डैमेज का कारण बन सकती हैं. अच्छी बात यह है कि रोगी अपने लाइफस्टाइल में सही बदलाव करके फैटी लिवर डिजीज से बच सकते हैं और उसे रिवर्स कर सकते हैं. इसमें सही डाइट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आइए जानते हैं फैटी लिवर डिजीज में कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट? यानी, जानिए कि इसमें रोगी को क्या खाना चाहिए और किन चीजों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए.
फैटी लिवर डिजीज में क्या खाएं?
यह भी पढ़ें- प्री डायबिटीज को बिना दवा के ऐसे करें जड़ से खत्म, जानें 5 सबसे आसान तरीके
मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार इस समस्या में रोगी को शुरुआत नेचुरल और अनप्रोसेस्ड फूड्स (जिसमें काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और प्रोटीन आदि होते हैं) से करनी चाहिए. इनसे एनर्जी मिलती है और पेट भरा हुआ लगता है. इसके अलावा फैटी लिवर डिजीज की स्थिति में इन चीजों का सेवन करना चाहिए:
गार्लिक: फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए गार्लिक का सेवन करना फायदेमंद है.
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स युक्त फूड्स: जैसे अखरोट, अलसी के बीज आदि भी इस कंडीशन में लाभदायक है.
कॉफी: कॉफी इस स्थिति में एनर्जी प्रदान करती है. डीकैफीनेटेड कॉफी लिवर डैमेज और सूजन को कम करने में मददगार है.
ब्रोकोली और हरी सब्जियां: सब्जियों को खाना फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है, इसलिए उन्हें अपनी डाइट में इन्हें शामिल करना चाहिए.
ग्रीन टी: ग्रीन टी कई एंटीऑक्सीडेंट्स प्रोवाइड करता है. यह एंटीऑक्सीडेंट्स फैटी लिवर डिजीज के लक्षणों को सुधारने में मदद करते हैं.
सोया: ऐसा पाया गया है कि सोया और वे प्रोटीन लिवर में फैट बिल्डअप को कम करता है.
यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज दोपहर या शाम को करें वर्कआउट, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
फैटी लिवर डिजीज में क्या न खाएं?
फैटी लिवर डिजीज में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए जैसे:
-शुगर या शुगर युक्त चीजें
-अल्कोहल
-रिफाइंड ग्रेन्स
-फ्राइड और नमक युक्त आहार
-मीट
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 10, 2022, 21:42 IST
[ad_2]
Source link