Home World फ्रांस में महिला ने दी ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने दनादन मारी 8 गोलियां

फ्रांस में महिला ने दी ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने दनादन मारी 8 गोलियां

0
फ्रांस में महिला ने दी ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने दनादन मारी 8 गोलियां

[ad_1]

फ्रांस पुलिस। - India TV Hindi

Image Source : AP
फ्रांस पुलिस।

फ्रांस पुलिस के सामने ही ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी देने वाली महिला को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। महिला ट्रेन में आत्मघाती हमला करने की धमकी देते हुए पुलिस को ललकार रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उस पर फायर कर दिया। एक साथ पुलिस ने दनादन महिला को 8 गोलियां मारी। इससे वजह घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद इलाज के लिए उसे एक अस्पताल ले जाया गया है। महिला के बारे में अभी पुलिस को विशेष जानकारी नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। 

 

जानकारी के अनुसार महिला आत्मघाती हमलावर थी। जिस ट्रेन में वह आत्मघाती हमले की धमकी दे रही थी, वह  फ्रांस की राजधानी पेरिस जा रही थी। पुलिस ने ट्रेन को आत्मघाती हमले से उड़ाने की धमकी देने वाली महिला को बिना देर किए गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फ्रांस में सुरक्षा संबंधी यह नवीनतम घटना है, जहां 13 अक्टूबर को एक स्कूल में एक इस्लामी चरमपंथी द्वारा चाकूबाजी किए जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ अलर्ट जारी है।

 

महिला को पुलिस ने मारी 8 गोलियां

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने बताया कि महिला पर दो पुलिस अधिकारियों ने मिलकर आठ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पर आतंकवाद का समर्थन करने और पुलिस को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अभियोजक कार्यालय के अनुसार, महिला ने अबाया पहन रखा था। अबाया मुख्य रूप से मुस्लिमों द्वारा पहना जाता है। (एपी) 

 

यह भी पढ़ें

Latest World News



[ad_2]

Source link