[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
दोस्तों के साथ अलग बॉन्डिंग होती है, जिसमें लड़ाई-झगड़े के साथ ही बहुत सारा प्यार भी होता है। वह एक परिवार की तरह ही होते हैं। एक अच्छा फ्रेंड हमेशा आपके सुख-दुख में साथ होता है। दोस्तों के लिए कुछ स्पेशल करना अच्छा लगता है। हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। जैसे आप उनके लिए मग केक बना सकते हैं। 2 से 3 मिनट में ये केक बनकर तैयार हो जाता है। फटाफट बनने वाले इस केक में कम ही चीजों का इस्तेमाल होता है। यहां जानिए कैसे बनाएं मग केक-
मग केक बनाने के लिए आपको चाहिए…
– मैदा
– शक्कर
– कोको पाउडर
– बेकिंग सोडा
– नमक
– दूध
– तेल या बटर
– पानी
– वेनिला अर्क
कैसे बनाएं मग केक
इसे बनाने के लिए माइक्रोवेव-सुरक्षित मग में आटा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ मिलाएं। अब इसमें दूध, तेल या पिघला बटर, पानी और वेनिला अर्क मिलाएं। केक को पकने के लिए माइक्रोवेव में रखें, लगभग 2 मिनट के अंदर ये केक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे चॉकलेट सिरफ से गार्निश करने के बाद सर्व कर सकते हैं।
कॉफी के साथ बनाएं स्पेशल एंड टेस्टी मूस केक, बिना अंडे के हो जाएगा तैयार
[ad_2]
Source link