न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के बाद बर्क को उसी क्रू मेंबर ने रेड वाइन सर्व की। जब वह ट्रे लेने वापस आया तो बर्क ने फ्लाइट अटेंडेंट से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। कुछ मिनट बाद बर्क टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए खड़े हुए और फ्लाइट अटेंडेंट के पास जाकर रुके। उन्होंने उसे किस करने की कोशिश की और कहा कि वह ‘बहुत सुंदर’ है। फ्लाइट अटेंडेंट ने जब इनकार किया तो बर्क ने उसे पकड़ लिया और उसकी गर्दन पर किस की जिससे वह ‘असहज’ हो गया।
विमान के पीछे बैठा रहा फ्लाइट अटेंडेंट
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेट ने बर्क को छूने या किस करने की मंजूरी नहीं दी थी और न ही उसे यह महसूस करवाया था कि ऐसा करना ठीक है। इस घटना के बाद क्रू मेंबर इतना असहज हो गया कि उसने छह घंटे की बाकी यात्रा विमान के पीछे जाकर की। एक अन्य फ्लाइट अटेंडेंट ने बाद में उसे बताया कि नशे में धुत यात्री ने कैप्टन के खाने की ट्रे को भी तोड़ दिया था। बर्क ने सोने से पहले रेड वाइन के दो गिलास और मांगे।
शीतयुद्ध के बाद पहली बार रूस ने गिराया सुपरपावर अमेरिका का विमान
पूछताछ में आरोपों से किया इनकार
एंकोरेज में विमान के नीचे उतरने के बाद पायलट ने हवाई अड्डे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। बर्क ने पूछताछ में ट्रे तोड़ने, फ्लाइट अटेंडेंट को किस करने या नशे में होने की बात से इनकार कर दिया। यात्री ने दावा किया कि उसे सिर्फ एक गिलास रेड वाइन दी गई जिसके बाद वह पूरे सफर के लिए सो गया। बर्क को 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।