[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नया स्मार्ट टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो अब देर करने से कोई फायदा नहीं। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिल रही धांसू डील में आप 7 हजार रुपये से कम में तगड़े फीचर वाला स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। खास बात है कि दोनों ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर ये टीवी आकर्षक बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीदे जा सकते हैं। खास बात है कि इन टीवी में आपको दमदार साउंड के अलावा शानदार डिस्प्ले भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं 7 हजार रुपये से कम में मिल रहे कुछ बेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में।
Kodak 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV 24HDX100s
कोडैक का यह टीवी 8,499 रुपये की MRP के साथ आता है। डील में आप इसे 24 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में टीवी की कीमत को 650 रुपये तक और कम किया जा सकता है। टीवी पर 2500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इस टीवी में आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, दमदार साउंड के लिए इसमें आपको 20 वॉट का ऑडियो सेटअप मिलेगा।
Thomson Alpha 60 cm (24 Inch) HD Ready LED Smart Linux TV (24Alpha001)
इस टीवी का MRP 9,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की डील में आप इसे 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में टीवी की कीमत को 6 हजार रुपये तक और कम किया जा सकता है। थॉमसन के इस टीवी में आपको 20 वॉट की साउंड आउटपुट और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी का यह टीवी Linux ओएस पर काम करता है।
Dyanora 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV (DY-LD24H0N)
अमेजन पर यह टीवी डील ऑफ द डे में मिल रहा है। इसे आप 64% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। टीवी का MRP 15,999 रुपये है। डील में यह 5,699 रुपये में मिल जाएगा। बैंक ऑफर में टीवी की कीमत 600 रुपये तक और कम हो सकती है। कंपनी इस टीवी पर 2500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
पोको के 5G फोन पर धांसू डील, मिल रहा 16 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
Infinix Y1 60 cm (24 inch) HD Ready LED Smart Linux TV (24Y1)
फ्लिपकार्ट पर टीवी 47 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसका MRP 12,999 रुपये है, लेकिन डील में आप इसे 6,799 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। टीवी को 6 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीदा जा सकता है। टीवी 60Hz के रिफ्रेश रेट और 16 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ आता है।
(Photo: Tech Radar)
[ad_2]
Source link