Home Tech & Gadget बचत वाला ब्रॉडबैंड: सालभर में बचेंगे ₹3600, रोज मिलेगी 200 Mbps स्पीड, राउटर-इंस्टॉलेशन FREE

बचत वाला ब्रॉडबैंड: सालभर में बचेंगे ₹3600, रोज मिलेगी 200 Mbps स्पीड, राउटर-इंस्टॉलेशन FREE

0
बचत वाला ब्रॉडबैंड: सालभर में बचेंगे ₹3600, रोज मिलेगी 200 Mbps स्पीड, राउटर-इंस्टॉलेशन FREE

[ad_1]

घर या ऑफिस में एक तेजतर्रार ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे है, तो टाटा प्ले फाइबर के पास ऐसे प्लान्स की भरमार है, जिनमें आपके ढेर सारे पैसे बचेंगे। जी हैं, Tata Play Fiber के पोर्टफोलियो में ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग प्लान्स हैं। आज हम आपको कंपनी के 200 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे। कंपनी इस प्लान को चार अलग-अलग कीमतों में पेश करती है। चारों कीमतों के बीच का अंतर केवल वैलिडिटी का है। आपको बता दें, कि यदि आप लंबी वैलिडिटी के लिए इस प्लान को खरीदते हैं, तो आप पूरे 3600 रुपए बचा सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी आपको इसके साथ इंस्टॉलेशन और राउटर भी एकदम मुफ्त में दे रही है। आप भी इस प्लान को खरीदना चाह रहे हैं? तो चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ…

टाटा प्ले फाइबर 200 Mbps प्लान की डिटेल

जैसे कि बता चुके हैं, टाटा प्ले फाइबर अपने 200 Mbps प्लान को चार अलग-अलग कीमतों में पेश करता है, जो 1, 3, 6 और 12 महीनों के लिए 1150 रुपये, 3300 रुपये, 5550 रुपये और 10,200 रुपये है । यानी प्लान के एक महीने की कीमत 1150 रुपये। यदि आप 3 महीने का विकल्प चुनते हैं, तो आपको 150 रुपये की बचत होगी। अगर आप 6 महीने या फिर 12 महीने वैलिडिटी का विकल्प चुनते हैं तो आप क्रमश: 1350 रुपये और 3600 रुपए की बचत कर पाएंगे।

22 हजार सस्ता हुआ OnePlus का पावरफुल 5G फोन, 8GB रैम और 50MP कैमरा भी

अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते, तो आप 12 महीने का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें न केवल आपको पूरे 3600 रुपये की बचत होगी बल्कि इंस्टॉलेशन और राउटर भी मुफ्त मिल मिलेगा।

टाटा प्ले फाइबर के 200 Mbps प्लान में आपको 3.3TB (3300GB) हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 3 Mbps रह जाती है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ आपको एक फिक्स्ड वॉयस कॉलिंग कनेक्शन (लैंडलाइन कनेक्शन) भी मिलता है। हालांकि, लैंडलाइन कनेक्शन के लिए डिवाइस ग्राहक को अलग से खरीदना होगा। अच्छी बात यह है कि यदि आप लंबी अवधि की वैलिडिटी प्लान के लिए जाते हैं तो आपको कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नहीं देना होगा। 

Airtel ग्राहकों की मौज, डब्बा TV भी बनेगा Smart; खर्च ₹699 से शुरू

(नोट- अगर आप मंथली ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको 1000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट (रीफंडेबल) और 500 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज का भुगतान करना होगा।)

लंबी वैलिडिटी के प्लान्स के साथ टाटा प्ले फाइबर अपने ग्राहकों को फ्री इंस्टालेशन और फ्री-डुअल बैंड राउटर प्रदान करता है। यहां ध्यान देने वाली बता यह है कि टाटा प्ले फाइबर वर्तमान में सिर्फ बेंगलुरु में उपलब्ध है (यानी देश के हर हिस्से में मौजूद नहीं)। ऐसे में यदि भी इस शहर में हैं, तो आप भी टाटा प्ले फाइबर ब्रॉडबैंड का लाभ ले सकते हैं।

टाटा प्ले फाइबर के 200 Mbps प्लान में क्या कमी है?

गौर करने वाली बात यह है कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आपको इतनी अधिक राशि का भुगतान करने के बाद भी कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता है, और वह भी उस कंपनी से जो टाटा समूह के अंतर्गत आती है, अजीब है। बता दें कि Jio और Airtel के 200 Mbps प्लान्स के साथ आपको ओटीटी लाभ मिलता है। एयरटेल के पास 200 Mbps प्लान नहीं है, लेकिन इसके 300 Mbps प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

[ad_2]

Source link