Home Life Style बच्चे की हाइट को लेकर रहती हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये 2 जूस, कॉन्फिडेंस हो जाएगा डबल

बच्चे की हाइट को लेकर रहती हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये 2 जूस, कॉन्फिडेंस हो जाएगा डबल

0
बच्चे की हाइट को लेकर रहती हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये 2 जूस, कॉन्फिडेंस हो जाएगा डबल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Juices To Increase Kids Height:  बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसमें से एक बच्चे की हाइट और वजन का बढ़ना भी शामिल है। माता-पिता अक्सर अपने बढ़ते बच्चों की हाइट को लेकर परेशान रहते हैं। बच्चे की एक उम्र के बाद पेरेंट्स को लगने लगता है कि उनके बच्चे की हाइट बढ़ नहीं रही है और यही बात उनके मन को लगातार परेशान करती रहती है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कम हाइट बच्चे का आत्मविश्वास भी कम कर सकती है। ऐसे में बच्चे की हाइट प्राकृतिक रूप से बढ़ने के लिए उसे  सप्लीमेंट्स और ड्राई फ्रूट्स नहीं बल्कि ये दो जूस रोजाना पिलाएं।  

बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये जूस-

पालक जूस-


बच्चों को नियमित रूप से पालक का जूस पिलाने से उनकी इम्यूनिटी स्ट्रॉग बनने के साथ वजन बढ़ता है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसके अलावा पालक का जूस बच्चों की हाइट बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद होता है। पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर काट लें। इसके बाद इसमें बच्चे की पसंद का कोई भी एक फल काटकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। अब इस पालक की प्यूरी को छानकर नींबू का रस और नमक मिलाकर बच्चे को पीने के लिए दें। 

एवोकाडो का जूस-

एवोकाडो हाई हाई कैलोरी फल है, जिसमें फाइबर के साथ कई अन्य पोषक तत्वों की प्रचूरता होती है। एवोकाडो का सेवन करने से बच्चे का वजन बढ़ाने के साथ उसकी पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है। एवोकाडो बच्चों की आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है।एवोकाडो का जूस बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को धोकर छीलने के बाद मिक्सी में डालकर उसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर ब्लेंड कर लें। एवोकाडो जूस बनकर तैयार है। 

[ad_2]

Source link