Home National बच्चे फोन में करवा रहे राम-रावण युद्ध, घर-घर गेम्स से छाए श्रीराम, लिस्ट में ये है टॉप 5 नाम

बच्चे फोन में करवा रहे राम-रावण युद्ध, घर-घर गेम्स से छाए श्रीराम, लिस्ट में ये है टॉप 5 नाम

0
बच्चे फोन में करवा रहे राम-रावण युद्ध, घर-घर गेम्स से छाए श्रीराम, लिस्ट में ये है टॉप 5 नाम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर ओर जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं। डिटिजल प्लेटफॉर्म भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी कई प्रकार के अनूठे प्रयोग हो रहे हैं। श्रीराम से जुड़े कई एंड्रायड गेम भी आ गए हैं। प्ले स्टोर पर मौजूद ये गेम फोन में जमकर डाउनलोड किए जा रहे हैं। बच्चे भी इनमें खूब रुचि ले रहे हैं। ये गेम मंदिर निर्माण से लेकर राम-रावण युद्ध और रामायण के विभन्न प्रसंगों पर तैयार किए गए हैं। आधा दर्जन गेम ऐसे हैं, जिन्हें खासा पसंद किया जा रहा है।

लिटिल आर्चर

इस गेम की रेटिंग 4.4 तक पहुंच गई है। इसमें राम-रावण का युद्ध होता है। युद्ध के दौरान रावण की रहस्यमयी शक्तियों और सेना को दिखाया गया है। इसे अब तक एक लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

श्री राम टेंपल

श्री राम टेंपल को पांच में से 4.3 रेटिंग मिली है। इस गेम के माध्यम से लोग श्री राम टेंपल का थ्री डी निर्माण अपनी इच्छा के अनुसार कर रहे हैं। इसके निर्माण के लिए वर्चुअल औजार, जेसीबी आदि उपकरण भी दिए जाते हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले इन शहरों में घर बनाने पर रोक, इस कारण रुकेंगे मकानों के निर्माण

लिटिल राम

लिटिल राम गेम को भी खासा पसंद किया जा रहा है। इसकी रेटिंग 4.0 है। इसमें श्रीराम को बाल रूप में दिखाया गया है। इसमें श्रीराम रावण का वध करने लिए उसका पीछा करते हैं और अंत में उसका संहार करते हैं।

राम द योद्धा

इसमें रावण रूपी बुराइयों पर तीर से निशाना लगाकर उनका संहार करना होता है। इस तरह बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई गई है। इसकी रेटिंग 4.2 है। अभी तक इसे 50 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

रामायण गेम्स

यह तीर-धनुष पर आधारित गेम है। इसमें राम अलग-अलग चुनौतीपूर्ण लेवल पार कर रावण का वध करते हैं। हर चरण में ये युद्ध बढ़ता जाता है। इसकी रेटिंग 4.1 है। इस भी अब तक एक लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

श्रीमंदिर गेम

इसकी भी रेटिंग 4.6 हो गई है। इसमें हिंदू पंचाग, हनुमान चालीसा, भजन, आरती एवं तमाम मंदिरों के साथ ही विभिन्न देवी देवताओं के बारे में बताया गया है। इसके अलावा ‘ड्राइंग लार्ड राम’ को भी यूजर पसंद कर रहे हैं। 4.2 रेटिंग वाले इस एप में नाम के अनुरूप भगवान राम की ड्राइंग आसानी से बनाई जा सकती है।

[ad_2]

Source link