[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
भारत में यूं तो हिंदी बोली जाती हैं, लेकिन अधिकतर स्कूल और ऑफिस में अंग्रेजी में बातचीच की जाती है। यही वजह है कि छोटे बच्चों को अंग्रेजी सिखाने पर जोर दिया जाता है। ताकी उम्र के साथ-साथ उनमें अंग्रेजी बोलने का कौशल विकसित हो। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इंग्लिश बोलने और लिखने में परफेक्ट हो तो आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।
कम उम्र में सिखाएं
कहते हैं कि बच्चे का दिमाग पांच साल की उम्र तक पूरी तरह से विकसित हो जाता है। ऐसे में अगर आप शुरूआती दिनों में अपने बच्चे को इंग्लिश बोलना सिखा देंगे तो उसे कम उम्र में ही भाषा का ज्ञान होगा। ऐसे में दो या तीन साल की उम्र के बच्चों को भाषाएं सिखाई जा सकती हैं। बच्चे जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, वे इसमें उतना ही बेहतर होंगे।
इंग्लिश बोलने के लिए मोटिवेट करें
बच्चे अपना अधिकांश समय घर पर बिताते हैं और उनके पहले शिक्षक हमेशा उनके माता-पिता ही होते हैं। ऐसे में माता-पिता को इस समय का इस्तेमाल करना चाहिए और बच्चों के साथ उस भाषा में खूब बातचीत करनी चाहिए, जो आप उन्हें सिखाना चाहते हैं। जब बच्चे की आदत विकसित हो जाती है और वह कुछ अंग्रेजी सीख लेता है, तो आपको उसके साथ अंग्रेजी बोलने के कौशल को और बढ़ाने के लिए उसके साथ अंग्रेजी में बातचीत करने के लिए मोटिवेट करना चाहिए।
पढ़ने को एक आदत बनाएं
पढ़ने की आदत विकसित करना सबसे अच्छी चीजों में से एक है। इंग्लिश सिखाने का ये आसान तरीका है। इससे बचचे भाषा को बेहतर ढंग से सीखते और समझते हैं। हालांकि, अपने बच्चों के लिए सही कहानियों की किताबें चुनना जरूरी है। हर दिन या सोते समय अपने बच्चों के साथ पढ़ने के लिए बैठ सकते हैं और शुरुआत में उन्हें किताबें जोर से पढ़कर सुना सकते हैं, जबकि धीरे-धीरे उन्हें खुद ही जोर से किताब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। ऐसा करके, बच्चे शब्दों का बेहतर उच्चारण करेंगे।
अंग्रेजी गाने सुनें
बच्चे को अंग्रेजी सीखाने के लिए आप उन्हें अंग्रेजी गाने, इंग्लिश फिल्में, कार्टून, दिखा सकते हैं। गाने किसी के मूड को तुरंत बदलने का सबसे अच्छा तरीका है। छोटे बच्चों को आप अंग्रेजी कविताएं सुना सकते हैं और बड़े बच्चे अंग्रेजी गानों को सुन सकते हैं। जब बच्चे नर्सरी कविताएं या गाने कुछ बार सुनते हैं, तो यह बच्चों को वाक्यों, शब्दों का इस्तेमाल करना सीखने में मदद करते हैं।
इंग्लिश में खेलें
बच्चे को अंग्रेजी बोलना सीखाने के लिए उनके साथ अंग्रेजी में खेल खेलें। ये बच्चों को अंग्रेजी सीखने में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। शब्दों का खेल खेलने से आपके बच्चे की शब्दावली विकसित करने और शब्दों, उच्चारण के बारे में उनके ज्ञान को बढ़ाने में मदद करने का एक मजेदार तरीका है। बच्चों के साथ आप क्रॉसवर्ड खेल सकते हैं।
बच्चे को लग गई है टॉफी-चिप्स खाने की लत? आदत छुड़ाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 टिप्स
[ad_2]
Source link